ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : उद्योगों के कर्मचारी व किराए में रहने वालों को चरित्र सत्यापन, एसपी ने अफसरों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : उद्योगों के कर्मचारी व किराए में रहने वालों को चरित्र सत्यापन, एसपी ने अफसरों को दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: October 4, 2024
Share
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने ली अधिकारियों की बैठक
SHARE

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराधों को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित तमाम उद्योगों व कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन करने कहा है। यही नहीं किरायेदार व पेइंग गेस्ट के रूप में रहने वालों का भी चरित्र सत्यापन कराना होगा। इसके लिए सभी थानों में चरित्र सत्यापन फार्म उपलब्ध कराया गया है।

अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला प्रत्येक थाना व चौकी क्षेत्र में संचालित उद्योंगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन किया जाना आवश्यक है। इसी तरह किराये के आवासों में निवासरत व्यक्तियों एवं पीजी के रूप में निवासरत लोगों के भी चरित्र सत्यापन करना है। इस संबंध में चरित्र सत्यापन फार्म जारी किया गया है, जिसे भरवाकर सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उद्योगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों, किरायेदारों, पीजी का चरित्र सत्यापन संबंधितों व्दारा नहीं कराया जाता है और वे अपराधिक प्रकरणों में संलिप्त पाए जाते हैं तो संबंधित उद्योग, कंपनियों के संचालक व मकान मालिक इसके लिए जिम्मेदार होंगे और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिले में चलेगा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा
बैठक के दौरान एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाये जाने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। साईबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिले के स्कूल व कालेजों में जाकर ऑनलाइन, ऑफलाईन वर्कशाप का आयोजन करने, वीडियो पोस्ट तैयार कर जिला पुलिस के वेबसाईट एवं अन्य महत्वपूर्ण सोशल मीडिया हैडल में पोस्ट करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसपी शुक्ला ने प्रमुख चौक-चौराहो में साइबर जगरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

एसपी शुक्ला ने साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का प्रदर्शन करने कहा है। यदि कोई साइबर फ्रॉड में फंसता है तो इस नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।  इसके अलावा नेशनल साइबर काइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) का अधिकाधिक उपयोग कर साइबर दोस्त (@Cyberdost) को फॉलो कर प्रचार-प्रसार करने दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एएसपी अभिषेक झा, एएसपी ऋचा मिश्रा सहित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के साथ यातायात विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में व्यापार को मिली नई उड़ान: दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 व नियम 2021 लागू, छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू
रायगढ़ के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा की मौत, हॉस्टल में रहती थी छात्रा… प्रबंधन पर उठे सवाल
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा
Big Accident : महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, हाइवे पर हुआ हादसा… चार दोस्तों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : आधुनिक एवं उन्नत मशीनों से किया जा रहा है रेलवे ट्रैक का रख रखाव… जानिए कैसे करते हैं काम
Next Article रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली मिलेगा 78 दिनों का बोनस… केन्द्र सरकार ने किया ऐलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?