भिलाई। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार का तबादला कर दिया गया है। आईपीएस प्रभात कुमार अब रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभात कुमार की जगह छावनी का सीएसपी राज्य पुलिस सेवा के अफसर आशीष कुमार बंछोर को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।





