ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : शांति नगर के दो मकानों में दिन दहाड़े सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार…. सीसी टीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : शांति नगर के दो मकानों में दिन दहाड़े सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार…. सीसी टीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश

By Mohan Rao
Published: April 24, 2024
Share
थाना वैशाली नगर
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े दो घरों में चोरी से हड़कंप मच गया। शांति नगर के एक ही स्ट्रीट में रहने वाले चाचा व भतीजे के मकानों के ताले टूटे। घटना के समय दोनों ही घरों में ताले लगे थे। पड़ोसियों ने जब दोनों मकान मालिकों को इसकी जानकारी दी तो वे अपने घर पहुंचे। एक मकान से दो लाख रुपए कैश व सोने चांदी के जेवरात व दूसरे मकान से 10 हजार नगदी व सोने चांदी के जेवर पार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मकान नंबर 1104 सडक 22 शांति नगर निवासी संजय शर्मा (60) ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अप्रैल 2024 को पारिवारिक काम से दिल्ली गया हुआ था। 23 अप्रैल 2024 को घर वापस पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर तीनो आलमारियां खुली हुई मिली। आलमारी से दो लाख रुपए नगद एवं सोने चांदी के जेवरात सिक्के आदि चोरी हो गए। इसके बाद संजय शर्मा ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में की।

इसी प्रकार दूसरी घटना संजय शर्मा के भतीजे पावस कुमार शर्मा (39) के घर पर हुई। पावस का घर संजय शर्मा के घर से लगा हुआ है। पावस कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके चाचा संजय शर्मा के साथ उनका परिवार भी दिल्ली गया हुआ था। पावस कुमार गुंडरहेही से रोज आना जाना करता है। 22 अप्रैल को पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके चाचा संजय शर्मा के घर का ताला भी टूटा हुआ है। पावस कुमार शर्मा के घर से अज्ञात चोरों ने 10 हजार रुपए नगदी व सोने चांदी के जेवर चुराए और भाग गए।

सीसी टीवी कैमरे में दिखे चोर
घटना के बाद संजय शर्मा व पावस कुमार शर्मा ने अपने अड़ोस पड़ोस के सीसी टीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान 22 अप्रैल 2024 की दोपहर12:34 बजे में तीन अज्ञात लडके चेहरे दिखाए दिए। तीनों ने अपने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। तीनों ने घर के दरवाजे का ताला तोडकर आलमारी से सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए चोरी कर ले गये। तीनों के घर में घुसने व बाहर निकलने का फुटेज पुलिस को मिल गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454,380 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

फरार गैंगस्टर विनोद बिहारी गिरफ्तार: मध्यप्रदेश के सतना जिले से पकड़कर लाई पुलिस…. जाने क्या है पूरा मामला
कांग्रेस विधायक के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की
गिंदोड़ी देवी मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल खुर्सीपार में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर कल… बीपी, शुगर सहित लीवर किडनी व स्त्री रोग विशेषज्ञों का मिलेगी सलाह
समावेशी शिक्षा: दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के जरिए मिलेगी अध्ययन सामग्री
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंबिकापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन अंबिकापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब मान्यताओं के आधार पर बंटवारा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?