ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : बिलासपुर से पकड़ाए भिलाई के सटोरिए, चार लैपटॉप व 23 मोबाइल सहित एटीएम व चेकबुक जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : बिलासपुर से पकड़ाए भिलाई के सटोरिए, चार लैपटॉप व 23 मोबाइल सहित एटीएम व चेकबुक जब्त

By Mohan Rao Published June 25, 2023
Share
महादेव बुक के सटोरिए पकड़ाए
SHARE

भिलाई। महादेव बुक, रेड्‌डी अन्ना जैसे ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को जामुल पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के राजकिशोर नगर क्षेत्र में महादेव बुक 128 एवं रेड्डी बुक-421 नाम के ब्रांच में 02 पैनल का संचालन हो रहा था। पुलिस को पुराने केस के इनपुट से इनकी जानकारी मिली और जामुल पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के सहयोग से कुल सात सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने 4 लेपटॉप, 23 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

दुर्ग पुलिस लगातार ऑनलाइन सट्टा के कारोबार पर नजर रखे हुए है। दो दिन पहले भी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पकड़ा था। इन आरोपियों से बिलासपुर में उनका एक अन्य ब्रांच संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक याकूब मेनन के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा सूचना के आधार पर बिलासपुर के राजकिशोर नगर पर एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच क्रमांक 121 एवं रेड्डी बुक क्रमांक 421 का संचालन कर रहे 07 आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र सिंह निवासी सुपेला भिलाई, जसवंत सिंह निवासी शांति नगर सुपेला भिलाई, रोशन सिंह निवासी सेक्टर 04 भिलाई, निलेश कुमार निवासी ग्राम सोनहट कोरिया, मनीष टारोन भिलाई, भूपेन्द्र कुमार सेक्टर 05 भिलाई व दीपक सिंह निवासी जिला बागपत उत्तर प्रदेश शामिल है। उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 04 नग लेपटॉप, 23 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना जामुल से की जा रही है। उक्त कार्रवाई में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से एएसआई पूर्ण बहादुर, आरक्षक अनुप शर्मा, जुगनू सिंह, समीम खान, शिव मिश्रा व थाना जामुल से एएसआई इमानवेल खलखो, प्रधान आरक्षक विजय साहू, आरक्षक अरविंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Mohan Rao June 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, बरामदे में आराम कर रहे ससुर व बहू पर गिरी गाज, मौके पर मौत
Next Article छत्तीसगढ़ को मिला एक और नगर पालिका, जल्द आस्तित्व में आएगी बांकी मोगरा नगर पालिका, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?