भिलाई में सराफा कारोबारी को पहले जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो
बनाकर दे डाली धमकी
भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शातिर दंपति ने सराफा व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने वाली ब्लैकमेलर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। आरोपी दंपति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वैशाली नगर क्षेत्र के सराफा व्यापारी से दो करोड़ से ज्यादा की रकम वसूल ली। इसके बाद भी व्यापारी को लगातार परेशान करते रहे। हिम्मत कर सराफा व्यापारी ने अपनी पत्नी व परिवार वालों को इसकी जानकारी दी और इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वैशाली नगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर उनसे ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटॉर्सन से वसूले गए लगभग 1 करेाड़ 65 लाख 22 सौ रुपए का सामान व कैश बरामद किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 100 डॉलर भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी। इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। पति-पत्नी ने पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी के करोड़ों रुपये हड़प लिए।
शातिर महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी। महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने पुलिस में की शिकायत परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलिमा उर्फ निलम लहरे एवं उसके पति आनंद की पता तलाश कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रुपए वसुलना स्वीकार किया गया। आरोपिया निलिमा उर्फ निलम लहरे के निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग के जरिये प्राप्त नगदी रकम 16,45,000 रुपए, सोने चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट किमती लगभग 80,49,200 रुपए, 25 लाख रुपए की एफडी, 35 लाख रुपए का बंगला, 2 दोपहिया वाहन एवं एक एक्सयूवी वाहन किमती लगभग 8,00,000 रुपए, 100 डॉलर एवं 03 मोबाइल, फर्जी सिम के कुल जुमला किमती लगभग 1,65,02200 रुपए का सामान व कैश उसके बैंक लॉकर से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




