ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया

By Mohan Rao
Published: February 11, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी, किए बढ़े खुलासे
SHARE

भिलाई। शनिवार का दिन खुर्सीपार में एक ऐसी वारदात हुई जिसने हड़कंप मचा दिया। यहां रहने वाले अमरदेव राय ने अपनी पत्नी देवंती राय सहित बड़ी बेटी वंदना सिंह, ज्योति राय व प्रीति राय पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बेटी की मौत हो गई और पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुलिस के सामने आरोपी अमरदेव राय जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने शनिवार को दोपहर बाद इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी के लव मैरीज किए जाने से नाराज था। दो साल पहले आरोपी की बड़ी बेटी वंदना सिंह ने पीछे सड़क पर रहने वाले अभिषेक सिंह नाम के युवक से लव मैरीज कर घर से चली गई थी। तब से अमर देव राय खुन्नस में था। कुछ दिनों से अमरदेव राय की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। उसका पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इस वजह से बड़ी बेटी वंदना सिंह को उसकी बहनों ने घर बुलाया।

करीब दो साल बाद वंदना सिंह अपने बच्चे के साथ मायके पहुंची। पिछले कुछ दिनों से वह मायके में ही रह रही थी। इस बीच दामाद का भी घर पर आना जाना लगा था। इस दौरान अमरदेव राय गाड़ी लेकर गुजरात गया था। अमरदेव राय को जब उसकी बेटियों ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी को घर बुलाकर रखे हैं तो वह काफी नाराज हुआ। पत्नी व दोनों बेटियों की इस बात पर वह काफी नाराज हुआ लेकिन उसने गुस्से को दबाए रखा।

तीन दिन पहले बना ली थी हत्या की योजना
आरोपी अमरदेव राय ने तीन दिन पहले की पूरी योजना बना ली थी। गुजरात से लौटने के बाद वह सामान्य ही रहा और इस बीच उसने अपने घर पर रखी तलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से धार कराया। योजना के अनुसार आरोपी अमरदेव राय शुक्रवार रात को चिकन लेकर घर पहुंचा। इसके बाद वंदना सिंह ने अपने पति को अभिषेक को कॉल कर खाने पर बुला लिया। शुक्रवार रात को सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और इस दौरान दामाद भी घर पर ही था। रात को दामाद घर से चला गया और इधर घर के सभी लोग सो गए।

सुबह 3:30 बजे अमरदेव राय उठा और दूसरे कमरे में सो रहे पत्नी व अन्य बेटियों पर हमला करने पहुंचा। इस बीच पैर लगने से एक बेटी उठी ही थी आरोपी ने ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। आरोपी ने यह नहीं देखा क्या हो रहा है जो मिला उसे मारना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। इधर घटना के बाद आरोपी भागने लगा। इसबीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया तलवार भी बरामद कर लिया है।

अम्मी विर्क जुड़ेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ्रेंचाइज़ी ‘गड्डे गड्डे चा 2’ में
24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या
भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
हटकर है राज्यसभा चुनाव, विधायकों के लिए एक जैसे पेन से लेकर खुले मतदान तक, चौंकाने वाले हैं कई नियम
उधारी का पैसा मांगने पर गुंडे ने ठेला चलाने वाली महिला पर फेका खौलता हुआ तेल, गंभीर रूप से झुलसी महिला इलाज को मोहताज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं
Next Article इनसोम्निया के प्रभाव को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं ये 5 योगासन…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?