ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद… फरार ललित कबाड़ी भी पकड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद… फरार ललित कबाड़ी भी पकड़ाया

By Mohan Rao
Published: June 17, 2024
Share
तीन ट्रक कबाड़ जब्त
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में रविवार आधीरात को कबाड़ियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जामुल पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों ने कबाड़ियों के गोदाम में दबिश दी और भारी मात्रा में चोरी का लोहा बरामद किया है। पुलिस ने शहर के मशहूर ललित कबाड़ी के गोदाम में रेड की और तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद किया है। यही नहीं लबे समय से फरार चल रहे ललित कबाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में दुर्ग पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार आधी रात के बाद पुलिस ने कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इस दौरान जामुल थाना क्षेत्र के ललित कबाड़ी के गोदाम में भी पुलिस ने रेड की। इस दौरान करीब तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद किया गया जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब ललित कबाड़ी पर पुलिस की कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी कइ दफे ललित कबाड़ी के गोदाम में रेड हो चुकी है। पिछली बार जब ललित कबाड़ी के गोदाम में रेड हुई थी तो तब भी भारी मात्रा में चोरी का लोहा बरामद किया गया। तब से ललित कबाड़ी फरार चल रहा था। रविवार रात को पुलिस को गोदाम में रेड के दौरान भारी मात्रा में चोरी का लोहा तो मिला ही साथ की ललित कबाड़ी को भी हिरासत में लेने में सफलता मिली है।

आधीरात के बाद की गई कार्रवाई
पुलिस को लंबे समय से ललित कबाड़ी की तलाश थी। जब भी पुलिस की टीम ललित कबाड़ी के यहां रेड मारती थी तब वह फरार हो जाता। यही नहीं पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि ललित कबाड़ी के गोदाम में चोरी की गाड़ियों को काटा जाता है। इसे देखते हुए पुलिस ने बड़े ही गोपनीय तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। आधी रात के बाद पुलिस की टीम ने ललित कबाड़ी के गोकुल नगर जामुल स्थित गोदाम में रेड मारी। आधी रात को भी यहां पर गाड़ियों की कटिंग का काम जारी था। पुलिस की टीम इस बार ललित कबाड़ी को गिरफ्तार करने के इरादे से पहुंची थी और पुलिस को इसमें कामयाबी भी मिली। गोदाम को घेरकर पुलिस ने तीन ट्रक जब्त किए और ललित कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के 123 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर…
सीमा पर तनाव के बीच भारत ने किया एंटी-शिप वर्जन ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात
नेत्रदान, रक्तदान व देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था का हुआ सम्मान
सेक्टर-9 हनुमान मंदिर परिसर में बनेगा भव्य डोमशेड: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन… मंदिर में पूजा कर नव वर्ष में सबके हित के लिए की प्रार्थना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल से नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण एक सप्ताह आगे बढ़ी छुट्टियां…. शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री साय राजधानी में और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में करेंगे योगाभ्यास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?