ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

By Mohan Rao
Published: May 22, 2025
Share
हादसे में युवक की मौत
SHARE

भिलाई। हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। परिजन को टिफिन पहुंचाने कंपनी जाने निकले दो युवकों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा नाबालिग साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी पहुंचाया और घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रूपेन्द्र अपने चचेरे भाई निहाल (14) के साथ अपने परिजन को खाना पहुंचाने पास की कंपनी में जा रहा था। दोनों इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आकर रूपेन्द्र काफी दूर तक घिसटता रहा। हादसे के बाद ट्रेलर चालक लोगों के आक्रोश से बचने के लिए वहां से भाग गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में रूपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी निहाल गंभीर रूप से घायल है। घायल को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शास्त्री अस्पताल से निहाल को दुर्ग जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर मृतक रूपेन्द्र को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल में रखा गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर… एक्सीडेंट के बाद हुआ फरार
सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बाइकर्स, सड़क पर स्टंट कर वीडियो किया था वायरल
shreekanchanpath 112 # 04 February 2025
ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई : नेहरू नगर के भेलवा तालाब के पास किया मिलेट्स कैफे का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: इसी बहाने बोरे-बासी की चल पड़ी
Next Article पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: चीफ जस्टिस के पास आई ईमेल; अदालत को करवाया गया खाली पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: चीफ जस्टिस के पास आई ईमेल; अदालत को करवाया गया खाली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?