ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रामनगर मुक्तिधाम तालाब किनारे युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा… हिरासत में दो आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रामनगर मुक्तिधाम तालाब किनारे युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा… हिरासत में दो आरोपी

By Mohan Rao
Published: November 16, 2024
Share
रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास युवक की हत्या
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े कटर से वार करना और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देना आम बात हो गई है। ताजा मामले में रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास शनिवार की तड़के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास शनिवार तड़के 4 से 5 बजे युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तड़के चार से पांच बजे के बीच रोहित सिंह बाइक से तालाब पहुंचा था। इस बीच जय मारकंडेय व एक नाबालिग के साथ रोहित सिंह का विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो जय मारकंडेय व नाबालिग ने अपने पास रखे चाकू से रोहित पर वार कर दिया। घटना में रोहित सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव का पंचनाम बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने में छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर मौके पर पहुंचे। आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस ने दोनों आरोपी जय मारकंडेय व नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक आरोपी को पावर हाउस रेलवे स्टेशन से हिरासत किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई…. 355 वाहन चालकों का काटा चालान
करमा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति का किया अनावरण…
वोरा ने की गृहमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात, दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए धनराशि की मांग की
अब बुलंदशहर की कंपनी बनाएगी कोवैक्सीन, हर माह 10 लाख डोज होंगे तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा : मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में आग, जिंदा जल गए 10 नवजात, मौत से जूझ रहे 16 बच्चे
Next Article Breaking News : रायपुर से नागपुर व झारसुगुड़ा तक मिलेगी कवच की सुरक्षा, जल्द शुरू होगा काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?