ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव

By Mohan Rao
Published: July 27, 2025
Share
एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में भारी बारिश के कारण लगातार हादसे भी हो रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। इस बीच शनिवार को कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीडीह में चोरहा नाले के बहाव में एक युवक डूब गया। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू रोका गया और रविवार को फिर से तलाश की गई। कई घंटों की तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया गया।

घटना के संबंध में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सुरजीडीह थाना क्षेत्र कुम्हारी जिला दुर्ग के चोरहा नाला में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। शनिवार का बहाव के कारण चोरहास नाले में युवक डूब गया। सूचना के बाद दुर्ग की एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई और घटनास्थल पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने कई घंटे तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू रोककर दूसरे दिन रविवार को सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक युवक की पहचान राकेश बंजारे पिता गंगाधर बंजारे (35) निवासी रामपुर चोरहा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई है। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राकेश बंजारे नाले क बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाया और उसमें बह गया। युवक के खोज अभियान में दुर्ग जिला एसडीआरएफ टीम की सराहनीय भूमिका रही।

35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी
नितिश कश्यप बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश : सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश, दुर्ग भिलाई तरबतर… तस्वीरों में देखें शहर का हाल
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
मंगल ग्रह पर सिर्फ 3 फीट नीचे मिला पानी का विशाल भंडार, वैज्ञानिकों के किया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ का किया दौरा, बोले- दूरस्थ गांवों में डिजिटल क्रांति विकसित भारत की बनेगी मिशाल
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर… राज्य के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?