ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पावर हाउस फ्लाईओवर के नीचे रेत से भरी हइवा पोल से टकराई, ड्राइवर फंसा… रेस्क्यू जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पावर हाउस फ्लाईओवर के नीचे रेत से भरी हइवा पोल से टकराई, ड्राइवर फंसा… रेस्क्यू जारी

By Mohan Rao
Published: February 4, 2025
Share
नंदिनी रोड हादसा
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में भिलाई पावर हाउस स्थित फ्लाईओवर से नीचे रेत से भरी हाइवा अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का सामने का हिस्सा पोल से बुरी तरह फंस गया है। चालक हाइवा के अंदर ही फंसा हुआ है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर छावनी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें हैं और खबर लिखे जाने तक ड्राइवर को नहीं निकाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-1 नंदिनी रोड़ की ओर रेत से भरी हाइवा क्रमांक CG 07 CN 2697 आ रही थी। सुबह लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच फ्लाईओवर से उतरते समय रांग साइड पर अनियंत्रित होते हुए हाइवा लोहें के मजबूत पोल से टकराई। पोल तो टूटा नहीं लेकिन हाइवा के ड्राइवर वाला हिस्सा बुरी तरह से फंस गया। इसमें ड्राइवर फंसा हुआ है और इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 10 बजे  तक उसे नहीं निकाला जा सका। मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम प्रयास कर रही है।

दूर तक सुनाई की टक्कर की आवाज
आसपास के लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो आवाज इतनी जोरदार थी कि दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। हादस के बाद इसमें ड्राइवर व हेल्पर दोनों फंस गए थे। हेल्पर को किसी तरह निकाला गया। ड्राइवर स्टेरिंग के बीच में ही फंस गया है। इसे निकालने के लिए गैस कटर भी मंगाया गया है जिससे काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाइवा ने एक बाइक सवार को भी ठोकर मारी है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वह सीएसपी कार्यालय से थोड़ी दूरी पर है। यदि पोल बीच में नहीं आता तो हो सकता था कि हाइवा किसी दुकान में घुस जाती।

भारी वाहन प्रतिबंधित फिर भी आवाजाही जारी
बता दें नंदिनी रोड से सेक्टर-1 को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर से भारीर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यह फ्लाईओवर केवल छोटे वाहनों के लिए है। इसके बाद भी फ्लाईओवर से भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। लगभग एक माह पहले एक ट्रक सीएसपी कार्यालय की बाउंड्री वॉल तोड़कर घुस गया था। वह भी इसी फ्लाईओवर से होकर गुजर रहा था। छावनी थाना व सीएसपी कार्यालय लगे होने के बाद भी यहां भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है और इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती।

अमृतकाल में प्रधानमंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है-अनुराग सिंह ठाकुर
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया जवाब
अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर में 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त
Big News: जशपुरिया स्ट्राबेरी से महक रहा छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र में उत्पादित होने वाले स्ट्राबेरी की खेती अब यहां भी
shreekanchanpath 154 # 17 March 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान : 149.25 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी.. महासमुंद सबसे आगे
Next Article आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर वर्कशॉप, आईएएस अफसरों ने बताया कर सकते हैं सरकारी काम में उपयोग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?