ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुद पर डीजल डालकर शख्स ने लगा ली आग, 75 फीसदी झुलसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुद पर डीजल डालकर शख्स ने लगा ली आग, 75 फीसदी झुलसा

By Mohan Rao
Published: June 1, 2024
Share
डीजल डालकर खुद को लगा ली आग
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शख्स ने खुद को जला लिया। शख्स ने अपने शरीर पर डीजल डाला और आग लगा ली। जब तक परिवार वाले आग बुझाते शख्स लगभग 75 फीसदी झुलस गया। झुलसे शख्स को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति के देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जामुल के विश्वकर्मा चौक निवासी नरेंद्र पाण्डेय (65) ने आज सुबह खुद पर डीजल डालकर आग लगा लिया। घटना के बाद नरेन्द्र पाण्डेय की बहू माधूरी पाण्डेय ने आसपास के लोगों को बुलाया। आग बुझाने के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंचे। लगभग 75 फीसदी झुलसने के कारण काफी गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बहू के साथ थी अनबन
इस पूरी घटना को लेकर नरेंद्र पाण्डेय की बहू माधुरी पाण्डेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी सास-ससुर से अनबन चल रही थी। माधुरी पाण्डेय ने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली। इसी बात को लेकर ससुर से रोज झगड़ा होते रहता था। माधूरी ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस से सहायता भी ली थी। एक महीने के वार्निंग के बाद अलग-अलग रहने की बात हुई लेकिन पिछले 6 से 7 दिनों से माधुरी के सास-ससुर घर से बाहर थे।

घर पहुंचे और लगा ली आग
माधूरी ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे अचानक उसके ससुर नरेन्द्र पाण्डेय घर पहुंचे और फ्रिज खोलकर देखने लगे। फ्रिज में मौजूद सामान देखने के बाद इधर उधर घूमने लगे। कुछ देर में माधूरी पाण्डेय घर में झाडू लगाने अंदर चली गई। इधर अचानक उसके ससुर नरेन्द्र पाण्डेय ने खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। यह देख बहू की चीख निकल गई। आनन फानन में आसपास के लोगों को आवाज दी तो लोगों ने आग बुझाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर पर 108 एंबुलेंस पहुंचा और झुलसे नरेन्द्र पाण्डेय को सुपेला शास्त्री अस्पताल लाया गया और वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल नरेन्द्र पाण्डेय की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान और गोधन न्याय योजना को सराहा…
CG Crime : नशे की हालत में ट्रैफिक पुलिस से उलझा युवक, कार्रवाई के दौरान की बदसलुकी, गिरफ्तार
कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
हेमचंद यूनिवर्सिटी का भवन पूर्णता की ओर… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा… एक ही छत के नीचे होंगे छात्रहित के सारे कामकाज
गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम साय, लालपुूर धाम के जिर्णोद्धार के लिए की 50 लाख रुपए की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार की अनूठी पहल : आईआईएम सहित देश भर के विषय विशेषज्ञों से चर्चा… सीएम साय सहित मंत्रीमंडल ने लिया हिस्सा
Next Article तीन वाहन चालकों की मौत, चक्कर आने से अस्पताल में कराया भर्ती, लू लगने की आशंका भिलाई के ट्रक चालक की जांजगीर में मौत, दो अन्य ड्राइवरों की भी गई जान…. लू से मौत की आशंका

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?