ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी दिव्यांग की हत्या… सामने आई यह वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी दिव्यांग की हत्या… सामने आई यह वजह

By Mohan Rao
Published: January 21, 2025
Share
दिव्यांग की हत्या का खुलासा
SHARE

भिलाई। कोसा नगर सुपेला के रहने वाले दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी सुपेला क्षेत्र के रहने वाले हैं। हत्या की वजह भी कोई बड़ी नहीं है। मामूली बात पर चारों ने मिलकर दिव्यांग की हत्या की और उसके शव को जेवरा सिरसा क्षेत्र में तालाब के पास फेंक दिया था। सुपेला पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने इसका खुलासा किया।

बता दें कोसा नगर कुर्मी भवन के पीछे रहने वाला लाल दास चतुर्वेदी 16 जनवरी की शाम 6 बजे से घर से निकला था। वह ई-रिक्शा चलाता था और इसी महीने की 2 तारीख को नई ई-रिक्शा किश्तों में खरीदी थी। 16 जनवरी की देर रात उसकी पत्नी ने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आया। रातभर लाल दास नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी ने 17 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच 18 जनवरी को जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत एक तालाब में अज्ञात का शव मिला। शव को मरच्यूरी में भेजकर उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान गुमशुदा लालदास चतुर्वेदी के रूप में हुई।

जेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम होने के बाद शार्ट रिपोर्ट में पता चला कि मृतक लालदास की मौत गला दबाने व भारी वस्तु से छाती में वार करने के कारण हुई है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए। जिस दिव्यांग की मौत को पुलिस हादसा मानकर चल रही थी पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद सुपेला पुलिस ने 19 जनवरी को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि 16 जनवरी की शाम को 7-8 बजे कुछ व्यक्ति लालदास से कुर्मी भवन सुपेला के पास मारपीट करते देखे गए। मुखबिर की बताए अनुसार पुलिस ने संदेही आयुश बागडे व उसके साथियों को हिरासत में लिया। आयुष बागडे पिता अशोक बांगडे उम्र 25 साल पता कोसा नगर दीक्षित कालोनी वार्ड 05 का रहने वाला है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी की शाम को वे लोग जा रहे थे तो ई-रिक्शा में बैठे लालदास ने उन्हें गाली दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और आयुश ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लालदास की हत्या कर दी। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, उपेन्द्र सिंह, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश राजपूत, कुलदीप शुक्ला एसीसीयू की टीम सउनि पूर्णबहादूर आरक्षक पन्ने लाल, जुगनु सिंह, शिव मिश्रा, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही।

प्रकृति और धरती को सुरक्षित रखने का संकल्प है खद्दी पर्व : मंत्री उमेश पटेल
विश्व पर्यावरण दिवस: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? यह है इतिहास…
Breaking News : छत्तीसगढ़ को मिला भूमि सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, बोले जिनके नेता जेल में रहे वे बेल की बात करते हैं
केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण ने दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ भाजपा घोषणा पत्र समिति में रिकेश सेन सहित 10 विधायक शामिल, दो पूर्व मंत्री और एक महापौर को भी मिला स्थान
Next Article Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?