ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: OlX के जरिए भिलाई तीन के शख्स से लाखों की ठगी, बैंक से फायनेंस कार का कर दिया सौदा, रुपए लेकर हुआ फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

OlX के जरिए भिलाई तीन के शख्स से लाखों की ठगी, बैंक से फायनेंस कार का कर दिया सौदा, रुपए लेकर हुआ फरार

By Mohan Rao
Published: January 25, 2023
Share
OLX के जरिए ठगी
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक शख्स से OLX के जरिए लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शख्स ने OLX पर एक कार का विज्ञापन देखा और खरीदने की रूचि दिखाई। इसके बाद सामने वाले शख्स से संपर्क हुआ कार का सौदा तय हुआ। 6 लाख 60 हजार में कार का सौदा कर शख्स ने पेमेंट भी कर दिया। 45 दिनों में नाम ट्रांसफर कराने का वादा करने के बाद कार बेचने वाला फरार हो गया। जब कार खरीदने वाले शख्स ने जांच कराई तो पता चला कि कार अभी फायनेंस में हैं और सामने वाले फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर उसे कार बेच दी। इस मामले में पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई-3 निवासी देवेन्द्र छतिजा ने ओएलएक्स पर बलेनो डेल्टा क्रमांक सीजी 10 बी एच 9888 को देखा। कार खरीदने के लिए उसने बिलासपुर निवासी अनुराग कटियार से सौदा किया। वाहन की डील 6 लाख 60 हजार रुपए में तय हुआ। देवेन्द्र छतिजा ने 14 फरवरी 2022 को भिलाई-3 के तहसील कार्यालय के पास अनुराग कटियार से कार की डिलीवरी ली और उसे 6 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान कर दिया।

अनुराग कटियार ने बैंक की एनओसी व वाहन का नाम ट्रांसफर 45 दिन के अंदर करने का भरोसा दिलाया और चला गया। 45 दिन बाद जब उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि काम हो गया है। इसके बाद वाट्सएप पर एक्सीस बैंक का स्टेटमेंट भेजा। इसके कुछ दिन बाद जांच कराने पर पता चला कि वाहन का फायनेंस की क्लीयर नहीं हुआ है। अनुराग कटियार ने फायनेंस वाली कार का सौदा कर 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की। इसके बाद जब भी संपर्क करना चाहा उसका फोन बंद आने लगा। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने अनुराग कटियार के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की कर दी है।

सीएम साय ने हसदेव क्रिएटर्स हब का किया शुभारंभ, बोले- इससे युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच
छत्तीसगढ़ में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना, सीएम साय सरगुजा से करेंगे शुभारंभ
फिल्मी स्टाइल में बनाया नकली परिवार, युवती को झांसे में लेकर की शादी और ठगे 13.8 लाख रुपए… हैरान कर देगा ठगी का यह मामला
संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार का बड़ा फैसला, सभी को किया जाएगा नियमित, विभाग को जारी हुआ निर्देश
भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था मांग जायज है, सीएम बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: यहां इंसान और मवेशी में फर्क करना मुश्किल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?