ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा
भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। निगम प्रशासन द्वारा नियमों के अधीन पात्र हितग्राहियों के हर उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाने की उत्तम व्यवस्था की है! अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, पिछले कुछ दिनों में अभियान चलाकर 45 वर्ष उम्र के अधिक के 111897 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है। निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए चयनित केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान के तहत टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है।
टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए। सभी टीकाकरण केन्द्रों का कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त एवं अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे। लॉकडाउन के बावजूद प्रशासनिक अमला टीकाकरण केंद्रों में जुटे हुए है, ताकि लोगों को टीका लगाया जा सके। निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है। भिलाई शहर वासियों की जागरूकता से टीकाकरण में तेजी आई है! टीकाकरण के लिए सामाजिक सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है, हर वर्ग टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

बनारस देखने आधी रात को सीएम योगी के साथ पैदल घूमे पीएम मोदी
लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
शासकीय स्कूलों में कल से बच्चों को मिडडे मिल से पहले मिलेगा नाश्ता, इस जिले से शुरू हो रही है योजना
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
Next Article Good news: OPD of heart disease and neurology will start in JLN Hospital of BSP सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?