ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई जैसे छोटे शहरों के युवा ही बाहर निकल कर बड़ा नाम करते हैं: छाबड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भिलाई जैसे छोटे शहरों के युवा ही बाहर निकल कर बड़ा नाम करते हैं: छाबड़ा

By @dmin
Published: February 28, 2020
Share
SHARE

भिलाई में पहली बढ़ी दूरदर्शन की पहली महिला महानिदेशक विजयलक्ष्मी छाबड़ा के साथ पत्रकारिता के स्टूडेंट का संवाद
भिलाई। सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक (डीजी) विजयलक्ष्मी छाबड़ा के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ एम जी रॉयमन के निर्देशन और विभाग प्रमुख डॉ. अपर्णा घोष के मार्गदर्शन में आमदी नगर हुडको में हुए संवाद कार्यक्रम में श्रीमती छाबड़ा ने स्टूडेंट से जनसंचार के क्षेत्र में संभावनाओं और अपने करियर से जुड़ी चुनौतियों पर बात की। शुरुआत में विभाग की ओर से अतिथि प्राध्यापक मुहम्मद जाकिर हुसैन ने उनका अभिनंदन करते हुए आयोजन महत्व पर रोशनी डाली और परिचय देते हुए बताया कि श्रीमती छाबड़ा दूरदर्शन की पहली महिला महानिदेशक हैं। अपनी बात शुरू करते हुए श्रीमती छाबड़ा ने भिलाई के दिनों को याद करते हुए बताया कि बीएसपी कन्या शाला सेक्टर-5 पढ़ाई के दौरान जब 8 वीं में उन्होंने मध्यप्रदेश में टॉप किया और आगे की पढ़ाई के लिए ह्यूमैनिटीज (कला) विषय चयन किया तो स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अब्राहम थोड़ा नाराज थी लेकिन मेरे पिता अपने इरादे पर अडिग थे। हालांकि पिता चाहते थे कि मैं आईएएस बनूं लेकिन मुझे बचपन से ही रेडियो के प्रति ज्यादा लगाव था। दिल्ली जाकर मैनें अपनी आगे की पढ़ाई की और भारतीय प्रसारण सेवा (आईबीएस) से अपना करियर शुरू किया,जिसमें पूरे 35 साल आकाशवाणी-दूरदर्शन को देते हुए दूरदर्शन के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुई। जनसंचार की मौजूदा स्थिति पर उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि आज टेलीविजन और रेडियो के साथ-साथ न्यू मीडिया का कार्यक्षेत्र बहुत ज्यादा बढ़ा है। इसके बावजूद दूरदर्शन और आकाशवाणी की आज भी सर्वाधिक घरों तक पहुंच कायम है। उन्होंने बताया कि आज समूचे भारत में 197 मिलियन घरों में टेलीविजन देखा जाता है और देश में टेलीविजन दर्शकों की संख्या 836 मिलियन है। वहीं स्मार्ट फोन आने के बाद से अब हॉट स्टार व नेटफ्लिक्स जैसे एप्प आधारित चैनल भी देखे जाने लगे हैं लेकिन इनकी दर्शक संख्या महज 60 मिलियन है। क्योंकि आज भी दूरदराज के अंचल और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर घरों में परिवार सहित बैठ कर टीवी देखने का चलन कायम है। उन्होंने अपने कार्यकाल में दूरदर्शन के लिए क्रिकेट प्रसारण के दौरान विज्ञापन स्लॉट के लिए किए गए करार का खास तौर पर जिक्र किया वहीं आमिर खान के शो सत्यमेव जयते का प्रसारण स्टार के साथ-साथ दूरदर्शन पर भी सफलतापूर्वक करवाने से जुड़े रोचक तथ्य भी बताए। स्टूडेंट के सवालों का जवाब देते हुए श्रीमती छाबड़ा ने कहा कि 80 के दशक में अपने शहर भिलाई से दिल्ली जाना मेरे लिए कहीं भी बाधा नहीं रहा बल्कि मेरा मानना है कि भिलाई जैसे छोटे शहरों के बच्चे ही बड़े शहर जाकर बड़ा नाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के दौर में भावना थी कि देश का निर्माण हो रहा है लेकिन आप लोगों के दौर में देश ने काफी तरक्की कर ली है। इसलिए अब आपकी पीढ़ी के सामने चुनौती इसके संविधान सम्मत स्वरूप को बचा कर रखते हुए प्रगति के पथ पर ले जाने की है। इस संवाद सत्र का संचालन उत्तरा एस. ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन सबा खान ने दिया। संवाद सत्र में चंद्रशेखर साहू, सिल्वी बनर्जी, शुभांग दास, विवेक सहारे, अंकित कुमार, सैम्युएल चिले व निशी सान्याल सहित अन्य स्टूडेंट की सक्रिय भागीदारी रही। 

छत्तीसगढ़ मिलेट राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर, मकर संक्रांति पर सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री और देशभर के मुख्यमंत्रियों को भेजी मिलेट हैंपर
छत्तीसगढ़ में कम हुआ डीजल का रेट, टैक्स में कटौती, प्रति लीटर पर 6 रुपए लगेंगे कम… जानिए किसे मिलेगा लाभ
Durg Breaking : प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग… चक्काजाम कर रोकी गाड़ियां
चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ी… मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी, कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक होगा निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Doctor received corruption money, hand putting money in patient pocket form of dollar banknotes, Bribery and corruption in Health Care Industry. जिला अस्पताल दुर्ग दलालों की गिरफ्त में?
Next Article झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं, क्या बिक चुके है जिला जांच अधिकारी?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?