भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई के पदाधिकारियों का एक दल सोमवार को प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में दुर्ग जिलाधीश डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे से मिला। इस दौरान गरगिशंकर मिश्रा कीअगुवाई में आदरणीय जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। अजय भसीन व गारगी शंकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि हमने ज्ञापन के माध्यम से मई महीने में अनलॉक का एक पूरा खाका तैयार करके दिया गया है। हमने मांग की है कि अब लॉक डाउन को एक माह पूरा हो रहा है। शासन द्वारा काफी अच्छी तैयारी कर ली गई है। करोना भी अब कंट्रोल में है। रिकवरी रेट भी अच्छा हो गया हैं।
व्यापारी वर्ग ने इस पूरे लॉक डाउन में शासन के साथ हर तरह से मदद में आगे रहा है। अब व्यापारी आर्थिक रूप से परेशान होने लगा है। स्टाफ की पेमेंट, दुकान के किराए बैंक की ईएमआई व अन्य खर्चे लागू है। कलेक्टर को अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यापारियों की यह मांग है कि मई माह में प्रत्येक शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहे। पूरा शहर लॉक डाउन रहेगा ताकि संक्रमण की अंतिम चेन को तोड़ सके।
बाकी के दिनों में प्रतिदिन सभी व्यापार पूरे दिन शाम तक खुले रहे। सभी व्यापार पूरे समय तक खुले रहेंगे तो भीड़ अनियंत्रित नही होगी। सभी सामान्य रूप से खरीददारी कर पाएंगे और लोगो में बंद को लेकर भय का वातावरण समाप्त होगा। व्यापार भी सुचारू रूप से चलेगा। गारगी शंकर मिश्रा ने जिलाधीश महोदय को ज्ञापन में लिखी बात बताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए व्यापारियों ने कुछ खास तैयारी कर रखी है अगर पूरा बाजार पूरे समय खुलता है तो ऐसे व्यापारियों का नुकसान से बचाव होगा। बैंकिंग को लेकर भी बात रखी कि बैंकों में कैश व चेक भी जमा नही किये जा रहे है। इस वजह से भी व्यापारी वर्ग परेशान है। बैंकिंग सुविधा के लिए मांग रखी गई।
ज्ञानचंद जैन जी ने अपनी बात रखते हुए कलेक्टर महोदय जी को बताया कि बीएसपी द्वारा टाउनशिप के व्यापारियों पर ऐसी विषम परिस्थिति में भी तीन गुना टैक्स लगाया है जो गलत है।हम सब व्यापारी भिलाई चेम्बर के माध्यम से यह मांग करते है कि थोपे गए टैक्स को निरस्त किया जाय। अजय भसीन ने यह भी बताया कि भिलाई चेम्बर सभी बाजारों में एक मुहिम चलाएगा इस मुहिम में सभी व्यापारियों को मास्क ,सोशल डिस्टेंस व सभी नियमों का पालन करने जागरूक किया जाएगा। इस तरह सभी वर्ग के व्यापार को अनलॉक की ओर ले जाये ताकि व्यापारियों की अर्थदशा में सुधार हो सके।
भिलाई चेम्बर द्वारा ज्ञापन लेकर जिलाधीश महोदय ने व्यापारियों की व्यथा को समझा व आश्वस्त किया कि शासन के साथ बैठक इस पर चर्चा की जाएगी व एक अच्छा निर्णय लिया जाएगा जो सबके हित मे हो। ज्ञापन देने वालों में भिलाई चेम्बर से ज्ञानचंद जैन, मनोज बक्तानि, राकेश मल्होत्रा, अंकित जैन, सुधाकर शुक्ल, अखराज ओस्तवाल, विनय सिंह उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
भिलाई चेम्बर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी अपनी बात… इस बार लॉकडाउन के साथ हो अनलॉक की प्रक्रिया… सप्ताह में पांच दिन मिले व्यापार की अनुमति




