ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के कुछ राज्यों में तबाही मचा चुका तौकते चक्रवात बहुत तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। तौकते अब एक भीषण तूफान में बदल चुका है और आईएमडी ने कहा है कि वर्तमान में इसकी हवा की गति 180-190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार है और इसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटे की ओर बढ़ रही है। तौकते चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और सोमवार शाम गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि उसी शाम तौकते तूफान के पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने इसे बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बताया है और कहा है कि यह 155-165 से 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकरा सकता है। अहमदाबाद के पोरबंदर, अमरेली जूनागढ़, गिर सोमनाथ, बोटाद, भावनगर और तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

इन चीजों को हो सकता है खतरा
छप्पर के मकानों के पूरी तरह नष्ट होने और कच्चे मकानों को व्यापक नुकसान होने की संभावना है। पक्के घरों को कुछ नुकसान, उडऩे वाली वस्तुओं से संभावित खतरा, बिजली और संचार के खंभों को मुड़ या उखड़ सकते हैं; सड़कों को बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ रास्तों में बाढ़ आ सकती है. इसके अलावा खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है, पेड़ गिर सकते हैं, छोटी नांवों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

बता दें कि गुजरात के देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर, राजकोट, मोरबी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, भरूच, नवसारी और आणंद जिलों में भी कुछ नुकसान होने की आशंका है। आईएमडी ने असुरक्षित क्षेत्रों से लोगों को निकालने, मछली पकडऩे के संचालन को पूरी तरह से निलंबित करने की सिफारिश की है। इसके अलावा यह भी कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों घर के अंदर रहें। मोटर वाली नांवों और छोटे जहाजों में आवाजाही असुरक्षित है।
आईएमडी में चक्रवातों की प्रभारी सुनीता देवी ने कहा, तौकते अपने ट्रैक पर है और यह और तेज हो जाएगा और गुजरात के तटीय इलाकों को 155 से 165 किसी से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा. हम इसके सुपर साइक्लोन बनने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं लेकिन काफी बड़ा और तीव्र है।

अगले 12 घंटों के दौरान यह इसी तरह समुद्र से ऊर्जा खींचता रहेगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और सोमवार शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने और मंगलवार की सुबह बहुत जल्दी तट को पार करने की संभावना है। सिस्टम की निगरानी डॉपलर मौसम रडार गोवा द्वारा की जा रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान के एक जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान समुद्र से गर्मी और ऊर्जा के कारण तौकता 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हुआ।

वैक्सीनेशन पर असर
एक तरफ जहां पूरे देश पर कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ अब देश के कुछ राज्यों में चक्रवात तौकते से तबाही मचने का डर भी है।तौकते चक्रवात कुछ राज्यों के लिए घातक साबित हो सकता है। इन राज्यों में गुजरात भी शामिल है और इसीलिए तौकते के मद्देनजर, 17 और 18 मई को गुजरात राज्य में कोई भी कोविड -19 वैक्सीन खुराक नहीं दी जाएगी। राज्य का टीकाकरण अभियान 19 मई तक रोक दिया गया है।

एशिया कप को लेकर अफरीदी ने दिया बयान, कहा- बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा
Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, कहा- सभी लगवाएं वैक्सीन
नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर जंगल में फेंका शव, मुखबिरी का लगाया आरोप
कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी हरेली तिहार की बधाई, कहा-हरेली तिहार हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की साहू समाज से अपील… वर्चुअल बैठक में कहा कोरोना महामारी से प्रभावितों की करें मदद
Next Article कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?