ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय मूल की भव्या लाल को मिली नासा की कमान…. बनाई गईं एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय मूल की भव्या लाल को मिली नासा की कमान…. बनाई गईं एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को एक फरवरी सोमवार को नासा द्वारा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया। भव्या लाल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि लाल के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। लाल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं नीति समुदाय की सक्रिय सदस्य भी हैं। भव्या लाल ने परमाणु विज्ञान में बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है साथ ही मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली है। वहीं जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
एसटीपीआई में शामिल होने से पहले, लाल ने सी-एसटीपीएस एलएलसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जो कि वाल्थम, मैसाचुसेट्स में एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म है। इससे पहले, वह कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में एबट एसोसिएट्स इंक में सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्टडीज के निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
भव्या पहले से ही नासा से कई प्रोग्रामों के जरिए जुड़ी हुई हैं। वह पहले ही नासा के प्रसिद्ध प्रोग्राम इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम और नासा एडवाइजरी काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक्सटर्नल काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं। लाल ने पांच नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग, और मेडिसिन (एनएएसईएम) समितियों में भी काम किया है, जिनमें से सबसे हाल ही में, स्पेस न्यूक्लियर प्रोपल्शन टेक्नोलॉजीज पर एक है जो 2021 में रिलीज होगा।

खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर
सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
उछला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, निफ्टी ने छुआ 14,500 का स्तर
हुडकों में सड़कों के डामरीकरण महापौर ने किया भूमिपूजन… बनेंगी 16 सौ मीटर तक सड़क
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : मुंगेली जिले के युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से सजायेंगे युवा महोत्सव का मंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएमसी छोड़ भाजपा में आने वाले राजीव बनर्जी को मिली ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा
Next Article F-16EX aircraft भारत-अमेरिका दोस्ती: बाइडन प्रशासन ने एफ-16 ईएक्स विमान भारत को देने की दी मंजूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?