ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती : प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया याद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती : प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया याद

By Mohan Rao
Published: October 13, 2024
Share
SHARE

भिलाई। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और आजादी के बाद देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले जननायक भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण की 122वी जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। भिलाई के सुपेला में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक व साहित्य जगत से जुड़े लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और जयप्रकाश नारायण अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

इस दौरान रूआबांधा स्थित लोकनायक स्मारक प्रतिष्ठान में ‘लोकतंत्र और संविधान : संकट और समाधान’ विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे और जयप्रकाश नारायण के कार्यों पर प्रकाश डाला।  वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी ने इस दौरान मुख्य आतिथ्य की आसंदी से कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण समाजवादी गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित थे उन्होंने देश की आज़ादी के लिए बड़ी यातनाएं झेली और आज़ादी के बाद राम मनोहर लोहिया के साथ मिलकर देश की राजनीति को नई दिशा दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गिरीश पंकज ने इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण को युवाओं की आवाज़ बताते हुआ कहा कि जयप्रकाश नारायण नें लोकतंत्र व सविधान की रक्षा के लिए ख़ुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने जनमानस का मार्गदर्शन किया।

अधिवक्ता जमील अहमद ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रजातंत्र की हिफाज़त के लिया जय प्रकाश नारायण का संघर्ष अनुकरणीय है। कार्यक्रम के संयोजक आरपी शर्मा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से गांधी और लोकनायक की विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने कनक तिवारी को जय प्रकाश नारायण के आंदोलन पर आधारित दस्तावेज  ‘सम्पूर्ण क्रांति १९७४’  पुस्तक, के रूप में सौंप कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में त्रिलोक मिश्रा, अशोक पंडा, प्रमोद कुमार मिश्र, बीएन सिंह, सुवदार सिंह यादव, सुरेखा नागवंशी, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, आरडी चौधरी, मनराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, नथनी भगत, इंद्रजीत सिंह, जीवनंदन राय, एपी सिंह, चंद्र शेखर रेड्डी, विद्या भूषण सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर विचारक व समाजवादी स्व डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज… टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण… रिसाली आयुक्त से मिलकर तैयारियों पर हुई चर्चा
शिक्षक-छात्र एक कुम्हार और मिट्टी के समान, जैसा ढाला जाए वैसा ही बनेगा-ताम्रध्वज साहू
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी-ईडब्ल्यूएस कोटे पर फैसला रखा सुरक्षित
मोदी सरकार ने आसान भाषा में समझाया, कैसे कृषि कानून से किसानों को होगा फायदा
अब भिलाई में ही पूरे होंगे स्टूडेंट्स के सपने, भिलाई में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दशहरा उत्सव में शामिल हुए सीएम साय, लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने किया आह्वान 
Next Article गरीबी या मक्कारी गरीबी या मक्कारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?