ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद, यात्रा को मिलते जनसमर्थन से बौखलाई हुई है भाजपा: वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार
October 30, 2026
किसानों को फसल विविधीकरण एवं कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी
महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित
October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद, यात्रा को मिलते जनसमर्थन से बौखलाई हुई है भाजपा: वोरा

By Om Prakash Verma Published November 29, 2022
Share
पूर्व विधायक अरुण वोरा
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ अतिथि यात्री के रूप में शामिल होकर लौटे हैं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला किया है। वोरा ने कहा कि जनता का ध्यान अब भटकाया नहीं जा सकता लोग महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों को लगातार बेचे जाने की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि विभाजवादी राजनीति के खिलाफ भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनितिक पार्टी भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है।

राहुल गांधी के द्वारा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। तकरीबन 12 राज्यों से 3570 किमी लंबी यात्रा देश को विभाजनकारी राजनीति से सावधान करने एवं मूल मुद्दों पर लाने के लिए की जा रही है।भारत जोड़ो यात्रा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने हेतु शुरू की गई है। यात्रा के तहत कांग्रेस चाहती है की देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के प्रति अभियान छेड़कर लोगों को इन सभी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाए। यात्रा के शुरू होने के बाद से ही देश के लाखों लोग यात्रा से जुड़ चुके हैं।

भारत जोड़ो यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोजग़ारी, महंगाई, नफऱत, विभाजन की राजनीति के विरुद्ध आवाज उठाती है। यात्रा सभी भारतीयों को मिलकर चलने हेतु आमंत्रित करती है और कहती है भारत देश हम सबका है। भारत जोड़ो यात्रा हम सबकी है। देश से प्रेम रखने वाले एवं विविधता में एकता पर विश्वास रखने वाले कई समाजसेवी एवं गैर कांग्रेसी विभूतियां भी लगातार राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। जिससे भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल है। देश की जनता राहुल गांधी में नया नेतृत्व देख रही है।

जनता के मूल मुद्दे हमेशा कांग्रेस उठाती रही है। यात्रा पूर्ण होने पर देश में नई ऊर्जा का संचार होना निश्चित है जिन भी राज्यों से यात्रा गुजर रही है स्वस्फूर्त ढंग से लोग भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। राहुल जी का संदेश अब हर राज्य में हर बूथ तक पहुंचाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यात्रा में मीन मेख निकालने और अनर्गल बयानबाजी करने की जगह विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को देश भर में अपनाना चाहिए। जिससे गांव गरीब किसान सर्वहारा वर्ग को राहत मिल सके।

You Might Also Like

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

Om Prakash Verma November 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव : चुनावी रण में अब सीएम भूपेश की एंट्री… तीन दिन चलेगा जनसभाओं का दौर
Next Article युवक-युवती का संबंध बनाते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, ऐसे पकड़ाया आरोपी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?