ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय मूल के अमेरिकी संदीप मथरानी ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क के नए सीईओ, 18 फरवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

भारतीय मूल के अमेरिकी संदीप मथरानी ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क के नए सीईओ, 18 फरवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे

By @dmin
Published: February 2, 2020
Share
SHARE

भारतीय मूल के अमेरिकी संदीप मथरानी ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क के नए सीईओ होंगे। कंपनी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मथरानी 18 फरवरी को अपना पद संभालेंगे और कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मार्सेलो क्लॉर को रिपोर्ट करेंगे। सॉफ्टबैंक की वित्तीय मदद से वीवर्क का संचालन होता है। अभी सेबस्टियन गनिंघम-आर्टी मिन्सन कंपनी के सीईओ हैं। यह दोनों तब तक कंपनी के साथ रहेंगे, जब तक नए सीईओ कामकाज ठीक ढंग से नहीं संभाल लेते।

वीवर्क अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी है, जो साझीदारी में स्टार्टअप्स और अन्य कंपनियों को ऑफिस मुहैया कराती है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी और मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी में है।

मथरानी इससे पहले ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज के सीईओ थे

मथरानी इससे पहले वॉर्नेडो रीएल्टी ट्रस्ट और ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज के सीईओ रह चुके हैं। उनके आने से वीवर्क को रियल एस्टेट सेक्टर में विस्तार करने में मदद मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर ब्रूकफील्ड ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में ही कंपनी ने यह घोषणा कर दी थी कि मथरानी 31 दिसंबर तक साथ रहेंगे।

वीवर्क इस साल 600 नए वर्किंग स्पेस खोलेगी

पिछले साल वीवर्क का आईपीओ आया था, जिसके बाद कंपनी का वैल्यूएशन $47 बिलियन (3,38,400 करोड़) से गिरकर $8 बिलियन डॉलर (57,600 करोड़) हो गया था। वीवर्क के सीईओ के तौर पर मथरानी के सामने कई चुनौतियां होंगी। उन्हें कंपनी के विस्तार को लेकर तेजी से काम करना होगा। कंपनी इस साल अपने नेटवर्क को दोगुना करने के लिए 600 नए ऑफिस(वर्किंग स्पेस) खोलने की प्लानिंग कर रही है।

वेदांता एल्युमीनियम ने वैश्विक 1 मिलियन टन बिलेट उत्पादकों के क्लब में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त किया
ईमामी अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को बेचेगा, 5500 करोड़ की डील
वेदांता एल्यूमिनियम ने पर्यावरण और ऊर्जा उत्कृष्टता के लिए जीते अनेक पुरस्कार
सेब पर सियासत: सेब किसानों पर अदाणी के खिलाफ बोल फंसी प्रियंका गांधी वाड्रा
एडेलवाइज ग्रुप के चेयरमैन रशेश शाह से 2000 करोड़ रुपए के घोटाले के सिलसिले में पूछताछ होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, भारत ने अनाधिकृत टेस्ट ड्रॉ कराया
Next Article सीएसी सदस्य के रुप में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करुंगा : आरपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?