होबार्ट । ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने अपनी टीम को भारत से बेहतर बताया है। पेन ने कहा है कि उनकी टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के टीम में होने का लाभ मिलेगा। ऐसे में साल के अंत में होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी टीम जीत की प्रबल दावेदार रहेगी। इससे पहले पेन की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को साल 2018-19 में अपनी धरती पर भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था पर उस समय स्मिथ और वॉर्नर गेंद से छेड़खानी में दोषी पाए जाने के कारण टीम से बाहर थे।
पेन ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कहा, ‘यह अलग टीम इंडिया है और उनकी टीम भी अलग होगी पर दोनों ही टीमें अलग-अलग दर्जे की हैं। इस श्रृंखला में बेहतरीन क्रिकेट खेली जायेगी। इम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।’ स्मिथ और वॉर्नर के अलावा युवा मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड भी शानदार खिलाड़ी हैं। वह विश्व के शीर्ष तीन-चार बल्लेबाजों में शामिल हैं। पेन ने कहा कि मैथ्यू वेड का सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलना भी लाभप्रद रहेगा। उन्होंने कहा, ‘वेड की आक्रामक बल्लेबाजी से हमें लाभ होगा। साथ ही कहा कि ट्रेविस हेड के खेल में भी निखार आया है। ऐसे में यह श्रृंखला काफी रोमांचक रहेगी।’
पेन से कहा कि स्मिथ को कप्तानी का लंबा अनुभव है। ऐसे में वह किसी भी पल उन्हें कप्तानी सौंपने तैयार हैं हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पहले ही साफ कर दिया था कि पेन ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने कठिन समय में टीम को सहारा दिया था।
गिरजा/ 01 अप्रैल ईएमएस



