ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका

By @dmin
Published: May 16, 2021
Share
भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका
भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में मात्र दो वैक्सीन के जरिए ही टीकाकरण अभियान किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इस अभियान में एक और वैक्सीन का नाम जुड़ जाएगा। अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की खुराकें भी दी जाएंगी और अगले हफ्ते से ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के असर के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।

Telangana: Second consignment of Sputnik V arrives in Hyderabad pic.twitter.com/eEWWhd85YK

— ANI (@ANI) May 16, 2021

जल्द आएगी एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट
इसके अलावा रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने जानकारी दी कि भारत में एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। एन कदाशेव ने कहा कि रूसी के जानकारों ने इस वैक्सीन को कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावशाली बताया है। यही नहीं रूसी राजदूत ने स्पूतनिक-वी को रशियन-इंडियन वैक्सीन तक कह डाला।
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्पूतनिक-वी का उत्पादन भारत में धीरे-धीरे बढ़ेगा और कंपनी मिलकर एक साल में 85 करोड़ खुराकें तैयार करेगी। बता दें कि देश में पहले से ही दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं। अब ऐसे में स्पूतनिक वी के बाजार में उपलब्ध हो जाने से वैक्सीनेशन में तेजी तो आएगी, साथी ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।

अप्रैल में मिली थी आपात मंजूरी
देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अप्रैल महीने में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को आपात मंजूरी दे दी गई थी। कुछ शर्तों के साथ इस वैक्सीन को आपात मंजूरी दे दी गई थी।

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
डीआरडीओ की बड़ी सफलता, विकसित की समुद्री जल को मीठे पानी में बदलने की स्वदेशी तकनीक
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित
Big accident : धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्रों की मौत, स्कूल जाने के बजाया घूमने निकले थे सभी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लाज्मा थैरेपी कारगर नहीं, चिकित्सा दिशा-निर्देशों से हटाने की तैयारी प्लाज्मा थैरेपी कारगर नहीं, चिकित्सा दिशा-निर्देशों से हटाने की तैयारी
Next Article दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर ने बिना जांच कराए चढ़ा दीं ग्लूकोज की 15 बोतलें, महिला की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?