ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने की घटनाएं बेहद कम…. राष्ट्रीय एईएफआई समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने की घटनाएं बेहद कम…. राष्ट्रीय एईएफआई समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
Rapid vaccination even after getting the vaccine in many consignments
Rapid vaccination even after getting the vaccine in many consignments
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। राष्ट्रीय एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना) समिति की ओर से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने के मामले बहुत कम हैं और यह देश में ऐसी स्थितियों के सामने आने की अपेक्षित संख्या के अनुरूप हैं। कुछ देशों में 11 मार्च, 2021 को, विशेष रूप से एस्ट्रा जेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन [भारत में कोविशील्ड] के साथ, टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने की घटनाओं, को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। वैश्विक चिंताओं को देखते हुए भारत में प्रतिकूल घटनाओं (एई) का तत्काल गहन विश्लेषण कराने का फैसला लिया गया था।
राष्ट्रीय एईएफआई समिति ने उल्लेख किया है कि 3 अप्रैल, 2021 तक, टीके की 7,54,35,381 खुराक (कोविशील्ड- 6,86,50,819; कोवैक्सीन-67,84,562) लगाई गईं हैं। इनमें 6,59,44,106 पहली खुराक और 94,91,275 दूसरी खुराक शामिल थीं। कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश के 753 जिलों में से 684 जिलों में को-विन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 23,000 से ज्यादा प्रतिकूल घटनाएं (एई) दर्ज की गई थीं। इनमें से सिर्फ 700 मामले ही गंभीर और जटिल प्रकृति के रूप में दर्ज किए गए थे।
एईएफआई समिति ने गंभीर और जटिल घटनाओं वाले 498 मामलों की गहन समीक्षा पूरी की है, जिनमें से कोविशील्ड टीका लगने के बाद 0.61 मामलों/10 लाख खुराक की रिपोर्टिंग रेट के साथ 26 मामलों को संभावित थ्रोम्बोम्बोलिक घटना (रक्त वाहिका में थक्के का जमना, जो ढीला हो सकता है, रक्त प्रवाह के माध्यम से दूरी रक्त वाहिका तक जा सकता है) के रूप में दर्ज किया गया है। कोवैक्सीन टीका लगाने के बाद संभावित थ्रोम्बोम्बोलिक का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया है।
भारत में एईएफआई के आंकड़ों ने दिखाया है कि यहां बेहद कम, लेकिन निश्चित तौर पर थ्रोम्बोम्बोलिक घटनाओं का जोखिम है। भारत में ऐसी शिकायतें दर्ज करने की दर (रिपोर्टिंग रेट) लगभग 0.61/10 लाख खुराक है, जो ब्रिटेन के चिकित्सा और स्वास्थ्य नियामक प्राधिकरण (एमएचआरए) की ओर से दर्ज किए गए 4 मामलों/10 लाख खुराक से बहुत कम है। जर्मनी ने प्रति 10 लाख खुराक पर ऐसी 10 घटनाएं दर्ज की हैं।
यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि थ्रोम्बोम्बोलिक की घटनाएं सामान्य आबादी में भी होती रहती हैं, जैसा कि परिस्थितियां और वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि यह जोखिम यूरोपीय मूल के व्यक्तियों की तुलना में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई मूल के व्यक्तियों में लगभग 70 प्रतिशत कम होता है।

कोरोना की रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों में करीब 35 हजार कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ हुए, 12 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी
फ्री फायर के प्यार में रफूचक्कर: घर से 1 लाख लेकर फरार लड़की त्रिपुरा में बांग्लादेश के बॉर्डर पर मिली, एक महीने से थी लापता
सीएम बघेल ने की बस्तर संभाग के 6 जिलों की समीक्षा, कहा- संभाग में पिछली बार की भांति कोरोना संक्रमण की दर को शून्य प्रतिशत तक लाने का हो लक्ष्य
जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उल्लंघन करने वालों पर जिला और निगम प्रशासन रखेगी नजर… कलेक्टर के निर्देश पर बाजारों में मुस्तैद निगम की टीम उल्लंघन करने वालों पर जिला और निगम प्रशासन रखेगी नजर… कलेक्टर के निर्देश पर बाजारों में मुस्तैद निगम की टीम
Next Article चक्रवाती तूफान के बीच गुजरात से 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना…. तेज हवाओं को मात देते हुए देश को 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने का लक्ष्य चक्रवाती तूफान के बीच गुजरात से 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना…. तेज हवाओं को मात देते हुए देश को 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने का लक्ष्य

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?