ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में फंसा मलयेशिया का हजारों टन तेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

भारत में फंसा मलयेशिया का हजारों टन तेल

By @dmin
Published: January 21, 2020
Share
SHARE

मुंबई. कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे मलयेशिया से पाम ऑइल के आयात पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भारतीय बंदरगाहों पर इस तेल के कार्गो फंसे हुए हैं। कई सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी। बता दें कि भारत पाम ऑइल का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है और मलयेशिया इसका प्रमुख सप्लायर है।

भारत ने 8 जनवरी को यह कहते हुए रिफाइंड पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था कि इससे घरेलू रिफाइनरों को राहत मिलेगी। पिछले कई सालों से भारत बड़े पैमाने पर पाम ऑइल का आयात करता रहा है जिसका इस्तेमाल साबून बनाने से लेकर कूकीज तक में होता है।

मलयेशिया पाम ऑइल का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। भारत मलयेशियाई पाम ऑइल के लिए पिछले 5 सालों से सबसे बड़ा बाजार रहा है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव के बाद पिछले हफ्ते शुक्रवार को फ्यूचर मार्केट में बेंचमार्क मलयेशियाई पाम ऑइल का दाम 10 प्रतिशत गिर गया जो 11 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

मुंबई के एक वेजिटेबल ऑइल डीलर ने कंपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए नाम जाहिर न करने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया, ‘तमाम बंदरगाहों (भारतीय) पर 30,000 टन से ज्यादा पाम ऑइल फंसा हुआ है। इन सभी कार्गोज को पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा से पहले लोड किया गया था।’ उसने आगे बताया, ‘आम तौर पर कस्टम अधिकारी ऐसे सामानों को उतारने की इजाजत दे देते हैं, जो नियमों में किसी तरह के बदलाव होने से पहले ही रवाना हो चुके होते हैं। लेकिन रिफाइंड पाम ऑइल के मामले में कुछ कन्फ्यूजन है और इस वजह से देरी हो रही है।’

मामले की सीधे जानकारी रखने वाले नई दिल्ली स्थित एक सूत्र ने बताया कि प्रतिबंधों का मतलब है कि आयातकों को अब खरीदारी के लिए लाइसेंस की जरूरत है। एक और वेजिटेबल ऑइल इंपोर्टर ने बताया कि कोलकाता पोर्ट पर भी कुछ कार्गो फंसे हुए हैं। वेस्ट कोस्ट में मंगलोर पोर्ट पर पाम ऑइल को तो उतरने दिया गया लेकिन रिफाइंड ऑइल को नहीं उतरने दिया गया।

दूसरी तरफ मलयेशिया के साइल डार्बी प्लांटेशन ने कहा है कि भारतीय बंदरगाहों पर उसका पाम ऑइल नहीं फंसा है। साइल डार्बी आकार के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑइल प्लांट है। कंपनी ने पिछले साल भारत और इंडोनेशिया को 4 लाख 36 हजार टन से ज्यादा के पाम ऑइल का निर्यात किया था।

एनसीसी में बदलाव की तैयारी: रक्षा मंत्रालय ने बनाई उच्च स्तरीय समिति, एमएस धोनी और आनंद महिंद्रा भी शामिल
कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे ‘देशी अंग्रेज’
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, चेन पुलिंग कर कूदे यात्री… दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 11 की मौत
उन्नाव पीड़िता के पिता की मौत केस में सेंगर व अन्य को 10 साल साल सजा व दस लाख जुर्माना
चीन की चालाकी: कोरोना में फंसे भारत से धोखा, पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शोएब अख्तर का रिकॉर्ड नहीं टूटा, मशीन में खराबी से आई 175 की स्पीड
Next Article टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन संन्यास पर बोली- अब मैं शांत हूं और बस आनंद ले रही हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?