ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत बचाओ रैली में बोलीं प्रियंका- भाजपा है तो देश का संविधान खतरे में है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

भारत बचाओ रैली में बोलीं प्रियंका- भाजपा है तो देश का संविधान खतरे में है

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है। जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

प्रियंका ने कहा- आज खतरे में देश है, आवाज उठाइए

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है। एक दूसरे का हाथ थामने का ये देश है। उन्होंने आगे कहा कि यह हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है। प्रियंका ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।
मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया

पूर्व वित्र मंत्री पी चिदंबरम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छह महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’।
आज बंद हैमलीला मैदान की ओर जाने वाले कई मार्ग

रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की रैली की वजह से पुरानी दिल्ली के कई रास्ते बंद हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते से बचकर चलने की अपील की है और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ट्रैफिक के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि रैली में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुरानी दिल्ली व रामलीला मैदान के आसपास की कुछ सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

भारतीय दूतावासों के सामने भी होंगे प्रदर्शन
बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने शनिवार को दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आईओसी के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, ‘विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग इन सब मुद्दों पर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।’ वशिष्ठ के मुताबिक, आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब और ओमान में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर होने वाले प्रदर्शन की निगरानी करेंगे।

आईसीयू में अर्थव्यवस्था- राहुल गांधी
इसी बीच रैली से पहले राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाी के विरोध में वह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।’

सूदखोर, कांग्रेस पार्षद व सरपंच से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
मोबाइल देने से मना किया तो बोतल तोड़कर किया जानलेवा हमला, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
तिरंगे पर महबूबा के बयान से नाखुश पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR
आईपीएल 2021 पर फिर संकट के बादल…. महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता…. बदलना पड़ सकता है वेन्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माफी मुझे नहीं मोदी और शाह मांगनी चाहिए, जिन्होंने इकॉनामी को तबाह कर दिया: राहुल
Next Article चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?