ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत और दुनिया को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन खिलाने की है ताकत: फार्मा इंडस्ट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

भारत और दुनिया को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन खिलाने की है ताकत: फार्मा इंडस्ट्री

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के प्रभावशाली पाए जाने से इसकी मांग बढ़ गई है। अमेरिका सहित दुनिया के कई देश भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मांग रहे हैं। भारत ने मंगलवार को इसके निर्यात से रोक हटा ली है। इस बीच फार्मा सेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि देश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का पर्याप्त स्टॉक है। साथ ही दवा कंपनियों देश और दुनिया की मांग के मुताबिक उत्पादन बढ़ाने को तैयार हैं। कोरोना वायरस से निपटने में सहयोग की प्रतिबद्धता जताते हुए भारत ने मंगलवार को मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात से आंशिक तौर पर बैन हटा लिया है। कोरोना मरीजों पर इसके अच्छे प्रभाव की बात सामने आने के बाद 25 मार्च को भारत सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी। भारत इस दवा का सबसे बड़ा निर्यातक है।
इंडियन फार्माश्युटिकल अलायंस (आईपीए) के महासचिव सुदर्शन जैन का कहना है कि, ‘भारत दुनिया में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कुल खपत का 70 फीसदी उत्पादन करता है। जाइडस काडिला और आईपीसीए जैसी कंपनियां देश में इसकी बड़ी उत्पादक हैं।’उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा मांग को पूरी करने के लिए उत्पादन क्षमता पर्याप्त है। यदि आवश्यकता बढ़ती है तो कंपनियां उत्पादन बढ़ाने को तैयार हैं। जैन ने कहा, ‘सरकार ने 12 उत्पादों और इनके मिश्रण से प्रतिबंध हटा लिया है। सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। घरेलू मांग और निर्यात के लिए पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मांग को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बेवजह खरीदारी और जमाखोरी को रोका जाए। जरूरतमंद मरीजों में इसके सही बंटवारा सुनिश्चित किया जाए। इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर अशोक कुमार मदन ने कहा, ‘भारत को एक साल में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 2।4 करोड़ टैबलेट की जरूरत होती है। भारत में अभी सालाना 40 मीट्रिक टन कच्चा माल से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन बनाने की क्षमता है। इससे हम 200 एमजी के 20 करोड़ टैबलेट बना सकते हैं। मदन ने कहा, यह दिखाता है कि भारत के पास क्षमता उपलब्ध है। हमें यह देखना है कि इलाज और रोकथाम के लिए देश को कितनी जरूरत है। कंपनियों ने क्षमता बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। कोविड-19 के इलाज और बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन अचानक लाइमलाइट में आ गया है।

शेयर मार्केट: बाजार में मंदी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला, निफ्टी 17550 के नीचे, रुपया 81 के पार
शख्स ने खऱीदा पुराना सूटकेस, खोला तो निकले तीस लाख से अधिक रुपए
आज से अगले तीन दिन तक बैंकों में नहीं होगा कोई काम काज, हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
कच्चे तेल में कमजोरी, सोने की चमक बढ़ी
सोने के दाम 45,000 के नीचे, कच्चे तेल में मजबूती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाडियाडवाला ग्रैंडसन परिवार ने प्रभावित परिवारों की तरफ़ बढ़ाया मदद का हाथ
Next Article कोरोना से विकासशील दुनिया में खाद्य असुरक्षा, कुपोषण और बढ़ सकती है गरीबी: आईएफपीआरआई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?