ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सावधान: भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित

By @dmin
Published: December 29, 2020
Share
सावधान: भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित
सावधान: भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में दहशत है। भारत में इस वायरस को लेकर हलचल के बीच बुरी खबर है। ब्रिटेन समेत यूरोपीय देशों में कहर मचाने वाला कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन अब भारत आ गया है। दरअसल, ब्रिटेन से लौटने वाले छह मरीज कोरोना वायरस के इस म्यूटेंट से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को सिंगल आइसोलेशन रूम में रखा गया है। इनके संपर्क में आए करीबी लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।

गौरतलब है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच कुल 33,000 यात्री यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर आए थे, जिनमें से अभी तक 114 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके सैंपल को जब जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया तो छह में नया स्ट्रेन मिला।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को कनाडा के ओंटारियो में कोरोना वायरस के उस नये रूप (स्ट्रेन) के एक और मामले की पुष्टि हुई। सबसे पहले इसका ब्रिटेन में हाल में पता चला था।यहां एक दंपती के इस बीमारी से पीडि़त होने का मामला सामने आया था। ओंटारियो के संयुक्त मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बारबरा याफ के मुताबिक डरहम निवासी दंपती के कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वे दोनों अभी मेडिकल प्रोटोकाल के तहत ‘सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।
भारत और ब्रिटेन के अलावा स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड में भी नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन के पुष्टि हुई है। वहीं फ्रांस में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इसके अलावा डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया में भी कई लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है। यह ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से अलग है। वहीं कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर और नाइजीरिया में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, दिन भर डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की विभागीय समीक्षा, बोले- छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय : बस्तर, कोलकाता और फिल्म सिटी मुम्बई के आर्टिस्ट म्यूजियम को दे रहे वास्तविक स्वरूप
अपेक्स बैंक द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए राजेन्द्र साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुबह मार्निंक वॉक पर निकला वरिष्ठ पत्रकार का पुत्र सौरभ गोस्वामी अब तक घर नहीं पहुंचा सुबह मार्निंक वॉक पर निकला वरिष्ठ पत्रकार का पुत्र सौरभ गोस्वामी अब तक घर नहीं पहुंचा
Next Article अजिंक्य रहाणे की कप्तानी, शुभमन और सिराज का शानदार डेब्यू, सीरिज 1-1 से बराबर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी, शुभमन और सिराज का शानदार डेब्यू, सीरिज 1-1 से बराबर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?