ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति
कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा कई महीने पहले से ही अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी इस बार डिजीटल प्रचार को प्रमुखता देगी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि कोविड-19 के कारण अब काफी समय तक सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, ऐसे में पार्टी की, बड़ी बड़ी रैलियों के स्थान पर फेसबुक लाइव, व्हाट्सएप समूह और यूट्यूब लाइव का उपयोग प्रभावी तरीके से करने की तैयारी है । भाजपा ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं और हर बूथ पर ‘सप्तर्षि योद्धाओं के जरिये डिजिटल प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है। बिहार में वैसे तो भाजपा और जदयू के अलग अलग चुनाव लडऩे की संभावना नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव प्रभारियों को तैनात कर और हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नेटवर्क को सक्रिय करके यह स्पष्ट संकेत देने का प्रयास कर रही है कि वह 2015 विधानसभा चुनाव की हर कमी को दूर करना चाहती है । 2015 के चुनाव में भाजपा को राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन से पराजित होना पड़ा था ।
बहरहाल, बिहार में भाजपा की चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करने के लिये बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश कोर कमेटी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लगभग तीन घंटे तक चर्चा की थी । राज्य में अभी जदयू-भाजपा-लोजपा गठबंधन की सरकार है जहां उसका मुकाबला राजद, कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन से होने की संभावना है । हाल ही में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राज्य में भाजपा गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा । पार्टी के एक महासचिव ने ‘भाषा को बताया, ‘लॉकडाउन खुलने के बाद भी राजनीतिक रैली, जनसभा, आंदोलन, चुनाव प्रचार और वोट मांगने के तरीकों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा क्योंकि परंपरागत रूप से इन गतिविधियों में सामाजिक दूरी का पालन कठिन है । ऐसे में भाजपा टेक्नोलॉजी आधारित प्रचार और जनसभा की तैयारी करने में लगी है।
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी बूथ संगठन को मजबूत करने पर खास जोर दे रही है, इसके लिये वह ‘ सप्तर्षि मंडल का नेटवर्क तैयार कर रही है। बूथ स्तर पर फेसबुक व्हाट्सएप समूह का संचालन भी इन्हीं योद्धाओं एवं बूथ प्रहरियों के जरिये होगा । दरअसल, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के सभी बूथों पर सात लोगों की एक समिति गठित करने को कहा गया है। इस बूथ स्तरीय समिति को ‘सप्तर्षि का नाम दिया है । इस बूथ समिति में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के एक एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है । इस समिति में युवा और महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है । प्रदेश भाजपा के एक अन्य नेता ने बताया कि हम बिहार चुनाव को लेकर हर बूथ पर पार्टी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर जोर दे हैं, जिसमें ‘बूथ प्रहरी और ‘सप्तर्षि एडमिन होगा और अभियान के संबंध में सभी प्रमुख यहां जानकारी साझा की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ‘सप्तऋषि कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिये समाज के हर तबके के लोगों को हम अपने साथ जोड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब लाइव के माध्यम से प्रचार कार्य किया जायेगा । गौरतलब है कि बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधान सभा के चुनाव होने हैं। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चुनाव समय पर हो पाएगा या नहीं, इस पर संशय है।
बिहार में भाजपा की चुनावी तैयारियों पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर. संजय जायसवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंगल पाण्डेय, पूर्व सांसद डॉक्टर सीपी ठाकुर, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विन चौबे के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आदि ने हिस्सा लिया ।

मवेशी से टकरा गई थी कार, बाइक सवारों ने जबरन किया अपहरण, कुम्हारी पुलिस की गिरफ्त में आए 11 बदमाश
चक्का जाम : लाल किला-जामा मस्जिद सहित 10 मेट्रो स्टेशन बंद, अपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार
पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट
भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, ‘स्टारलिंक’ को मिली मंजूरी
पर्यटन स्थल मेंडरी घूमर में मिले दो शव, अभी तक नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति
Next Article श्रीकंचनपथ 218 # 24 May 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?