ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सराही गई भिलाई के आकाश की ‘बंगाल 1947’….. जल्द होगी रिलीज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बंगाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सराही गई भिलाई के आकाश की ‘बंगाल 1947’….. जल्द होगी रिलीज 

By Mohan Rao
Published: February 21, 2024
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचल में शूट गई इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार स्थानीय

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पले-बढ़े फिल्मकार आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘बंगाल 1947’ का चयन प्रतिष्ठित बंगाल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल कोलकाता के लिए किया गया l यह फिल्म 18 फरवरी की शाम सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, कोलकाता में प्रदर्शित की गई। जिसमें उपस्थित सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म की सराहना की।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में फिल्माई गई और ज्यादातर स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई ‘बंगाल 1947’ को अब जल्द ही सिनेमाघरों में देश भर में प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है। डायरेक्टर अकाशादित्य लामा ने बताया कि पिछले साल शूटिंग के दौरान यह फ़िल्म ‘शबरी का मोहनका नाम से बनाई जा रही थी लेकिन फिल्म की विषयवस्तु को देखते हुए इसका नाम बदल कर ‘बंगाल-1947‘ रखा गया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय रिलीज से पहले प्रतिष्ठित बंगाल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल कोलकाता के लिए उनकी फिल्म का चयन होना उनके और उनकी पूरी टीम के लिए खुशी और गर्व का एक मौका है। उल्लेखनीय है कि लेखक और निर्देशक के तौर पर आकाश की फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा पिछले महीने जनवरी में रिलीज हुई, जिसमें अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थी।

बंगाल 1947’ के प्रोड्यूसर सतीश पांडे एवं ऋषभ पांडे हैं। यह फिल्म बंगाल विभाजन के दर्द एवं बंग समुदाय के रहन-सहन, वेशभूषा और रीति रिवाजों के साथ बनाई गई है। जिसकी शूटिंग बस्तर की सुंदर वादियों में चित्रकूट, कांगेर घाटी जगदलपुर एवं परलकोट क्षेत्र के प्राकृतिक दृश्यों के बीच की गई है। वहीं बस्तर क्षेत्र के कई बंग बाहुल्य गांव, इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय,  खैरागढ़ महल, कवर्धा, छुईखड़ान और गंडई में भी इस फ़िल्म क़ी शूटिंग हुई है। इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ से ओंकारदास मानिकपुरी उर्फ नत्था, ‘बचपन का प्यार’ गीत से सोशल मीडिया में चर्चित हुए सहदेव दिरदो, रायगढ़ के स्थापित कलाकार डॉ. योगेंद्र चौबे के अलावा अंकुर अरवम, सुरभि श्रीवास्तव, डॉ अनिल रस्तोगी आदित्य लाखिया, विक्रम सहित कई प्रमुख कलाकारों ने विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।

Gujarat elections : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगे, 10 लाख नौकरियों का भी वादा
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत को लेकर गलतफहमी में न रहे चीन
रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-सीएसटी के बीच चार दिनों के लिए चलेगी सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल… बढ़ते यात्रियों को देखते हुए रेलवे का निर्णय
गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा उनके विचार नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : फौजी नगर में नहीं लगेगा उद्योग, विधायक रिकेश की पहल पर आबंटन निरस्त… पूर्व सरकार ने दी थी जमीन
Next Article सीएम साय के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?