ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
SHARE

कोलकाता (एजेेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की हालिया घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई है।

राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक ने भी लिखा था पत्र 
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। सीएपीएफ की 71 अतिरिक्त कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 12, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 33, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 13, केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9 कंपनियों सहित और चार अन्य कंपनियां शामिल हैं। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पहले ही सीएपीएफ की 1,000 कंपनियों को तैनात किया गया है। 

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं : राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। इसलिए राज्य के लोगों को एकजुट होकर चुनाव में हो रही हिंसा की घटनाओं की निंदा करनी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कूच बिहार में हिंसा से बेहद दुख और पीड़ा हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। प्रशासन के लोगों को राज्य व्यवस्था दिखाते हुए संवैधानिक संस्थानों और सार्वजनिक कार्यों में लगे सीएपीएफ का सम्मान करना चाहिए। दरअसल, उत्तर बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकुची एवं कूच बिहार में खूनी हिंसा के बाद केंद्रीय बलों पर गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
पीएम मोदी पर एक और फिल्म: अयोध्या में होगी शूटिंग, कैप्टन राज माथुर निभाएंगे प्रधानमंत्री का किरदार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली अधिकारियों की ली बैठक
भारत में कोरोना: लगातार घट रही संक्रमण की दर…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1.26 लाख नए केस आए, मौत का आंकड़ा में तीन हजार से कम… दोगुने हुए स्वस्थ्य
CG Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक ने लगाया 17 लोगों को चूना, 11 लाख से ज्यादा की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर: यहां के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित, अब घर से चलेगी अदालत
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं खराब हैं वेंटिलेटर, इसलिए बेकाबू है कोरोना!

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?