ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची…. नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची…. नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

By @dmin
Published: March 5, 2021
Share
Bengal assembly elections: TMC released list of 291 candidates
Bengal assembly elections: TMC released list of 291 candidates
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि पार्टी 291 सीट पर ही चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। शुक्रवार के दिन को ममता बेनर्जी अपना लकी दिन मानती हैं। इसी वजह से उन्होंने उम्मीदवारों के एलान के लिए इस दिन को चुना। बता दें कि साल 2011 और 2016 में भी ममता बनर्जी ने टीएमसी भवन से ही शुक्रवार के दिन उम्मीदवारों का एलान किया था। ममता बनर्जी ने कहा कि वे नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी।
टीएमसी की सूची में 291 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें 100 नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, 50 महिलाओं और 42 मुस्लिमों को भी मैदान में उतारा जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने उन उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिन्हें जनता पसंद करती है। हालांकि, कुछ लोगों को टिकट नहीं मिला है। कोशिश करूंगी कि उन्हें विधान परिषद चुनाव में मौका दिया जाए। 
इस बार वर्तमान 28 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। इनमें वित्त मंत्री अमित मित्रा भी शामिल हैं। वहीं 80 से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। सीएम ममता ने सभी सभी उम्मीदवारों से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कहा। हाल में टीएमसी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिवपुर से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि ममता बनर्जी पिछले 10 साल से बंगाल पर राज कर रही हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 

गुड न्यूज: बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी
Corona In India: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 52 लाख के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 86821 नए मामले
नशा करने के लिए पैसे न देने पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट, चाकू भी लहराया, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
एनआईटी रायपुर में स्मार्ट क्लासरूम और डेटा साइंस लैब का लोकार्पण
shreekanchanpath 345 # 28 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 142 # 05 march 2021
Next Article Big news: BSP produced more than 19000 tonnes of बड़ी खबर: बीएसपी ने पहली बार एक दिन में 19000 टन से अधिक हॉट मेटल का किया उत्पादन…. सेल हिस्ट्री का रिकार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?