ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ…. एक हफ्ते के भीतर कलेक्ट्रेट में चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ…. एक हफ्ते के भीतर कलेक्ट्रेट में चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
Benefits of Chief Minister's decision on compassionate appointment
Benefits of Chief Minister's decision on compassionate appointment
SHARE

दुर्ग। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में दस प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये हैं। यह सीमा 31 मई तक शिथिल की गई है। 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से कलेक्ट्रेट में चार अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया जो इस सीमा के बाहर थे। आज कलेक्ट्रेट में इन युवाओं को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। आज चार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले।
इनमें सौरभ भादुड़ी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली। उनके पिता सुमीत कुमार भादुड़ी पाटन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे। सुमीत की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इनमें सहायक ग्रेड -3 पर सुश्री ऐश्वर्या राव को नियुक्ति मिली। इनके पिता श्री ए शंकर राव धमधा में सहायक ग्रेड-3 पद पर नियुक्ति थे। इनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। इसी पद पर एस. अभिषेक की नियुक्ति भी हुई, वे कलेक्ट्रेट में वाहन चालक श्री सुरेश कुमार के पुत्र हैं कुमार की मृत्यु 27 फरवरी 2020 को हुई थी। चौथी नियुक्ति श्री तेजेंद्र साहू की हुई इनकी माता श्रीमती खेमिन साहू तहसील कार्यालय में रीडर थीं। इन्हें भी सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। अभी दो प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति मिल जाएगी।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात इन युवाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि इस निर्णय से अनेक परिवारों को लाभ पहुँचेगा जिनके अभिभावक शासकीय सेवा में थे और जिनका असमय देहावसान हो गया। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद यह उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन यह नियुक्ति एक हफ्ते के भीतर ही हो जाएगी, यह मालूम नहीं था। आज 11 बजे मेरे पास फोन आया और बताया गया कि आपका नियुक्ति आदेश आ गया है। मैंने घर में सभी को जानकारी दी और सबको बहुत अच्छा लगा। श्री तेजेंद्र साहू ने बताया कि मेरी मम्मी तहसील आफिस में थीं, कोविड की वजह से वो नहीं रहीं। मां हम सबका संबल थीं, अब मुझे भी उनकी जिम्मेदारियों का अपनी क्षमता से निर्वाह करना है।

विधायक रिकेश सेन की पहल : दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के परिवार को हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में मिली चोरी की कार, सूर्या मॉल के पास दो दिनों से थी पार्क
सैम बहादुर से लेकर इक्कीस तक, 2022 में रिलीज होंगी सेना पर आधारित 6 फिल्में
एक जमीन का दो बार सौदा, मास्टर प्लान में सड़क आई तो लाखों का मुआवजा भी ले लिया.. कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब! अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Next Article घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?