ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्भावस्था में इस समय झुकना हो सकता है खतरनाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

गर्भावस्था में इस समय झुकना हो सकता है खतरनाक

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
SHARE

गर्भावस्था में महिलाओं को झुकने से मना किया जाता है। माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में झुकने से शरीर और शिशु पर दबाव पड़ता है। गर्भ में एम्नियोटिक फ्लूइड भ्रूण के आसपास होता है जो उसे सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी बढऩे के साथ-साथ बेबी बंप के कारण प्रेगनेंट महिला को झुकने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के नौ महीनों और तीन सेमेस्टर में आपको कब झुकना चाहिए और कब ऐसा करने से बचना चाहिए।

Contents
  • प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में झुकना
  • गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में झुकना
  • प्रेग्नेंसी में झुकने के टिप्स

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में झुकना

गर्भावस्था की पहली तिमाही में भ्रूण बहुत छोटा होता है और शरीर में लचीलापन रहता है। इसलिए हो सकता है कि इस समय झुकने में कोई दिक्कत नहीं हो। प्लेसेंटा और पेट की लाइनिंग भी शिशु को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का काम करती है। अगर डॉक्टर ने आपको विशेष रूप से गर्भावस्था की पहली तिमाही में झुकने से मना किया है तो आपको इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। गर्भावस्था की दूसरी तिमाही भी कुछ ऐसी ही होती है।

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में झुकना

जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे गर्भ में शिशु का आकार भी बढ़ता चला जाता है। प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में झुकने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि :
बेबी बंप के साथ झुकने पर संतुलन बिगडऩे का खतरा रहता है। इस समय शिशु का सिर नीचे की ओर होता है और अगर झुकते समय आप गिर गईं तो पेट में चोट लग सकती है और प्लेसेंटल अब्रप्शन के साथ-साथ ब्लीडिंग और मिसकैरेज तक हो सकता है।
आगे की ओर झुकने पर सिर की तरफ रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है।
झुकने पर पेट में बहुत दबाव पड़ता है और इसकी वजह से एसिड रिफलक्स हो सकता है जो कि सीने में जलन का रूप ले लेता है।
प्रेग्नेंसी में कमर दर्द होना आम बात है और आगे झुकने पर कमर के ऊपर प्रेशर और बढ़ जाता है। ये आपकी कमजोर लिगामेंट में दर्द पैदा कर सकता है।

प्रेग्नेंसी में झुकने के टिप्स

अगर आपको गर्भावस्था में किसी काम से झुकना ही पड़ रहा है तो आगे की ओर झुकने की बजाय घुटनों को मोड़कर बैठें। इससे आप अपना काम भी कर सकती हैं और पेट पर थोड़ा कम दबाव पड़ेगा।
झुकी हुई पोजीशन से वापस ऊपर आने के लिए हाथों, घुटनों और जांघों की मदद लें। अगर आप कोई भारी सामान उठा रही हैं तो उसे अपने पेट के सामने रखने के बजाय पेट के नीचे रखें।
अक्सर घर के काम करने के दौरान महिलाओं को झुकना पड़ता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है तो आपको झुकने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी का समय बहुत नाजुक होता है और आपकी एक छोटी-सी गलती भी शिशु की जान के लिए खतरा पैदा कर सकती है इसलिए खासतौर पर गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में झुकने की गलती बिल्कुल न करें। यही आपके और आपके शिशु के स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा।

कपड़ों से मेकअप के दाग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके…
सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां होंगी दूर…
45 प्लस महिलाएं एसे कर सकते हैं रवीना टंडन की तरह खुद को स्टाइल…
क्या आप जानते हैं वोदका पीने के ये 7 फायदे
खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोतल से दूध पीना नहीं छोड़ रहा बच्चा तो ये तरीके करेंगें आपकी मदद
Next Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई चेंबर की जिला प्रशासन से मांग, शिफ्टों में मिले दुकानें खोलने की अनुमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?