ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bemetara Blast : स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी का बड़ा ऐलान… एक मृतक व 8 लापता लोगों के परिजनों को मिलेंगे 35-35 लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Bemetara Blast : स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी का बड़ा ऐलान… एक मृतक व 8 लापता लोगों के परिजनों को मिलेंगे 35-35 लाख

By Mohan Rao
Published: June 1, 2024
Share
बेमेतरा ब्लास्ट के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बोरसी पिरदा में सप्ताह भर पहले हुए बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद प्रभावित परिवार मुआवजे के लिए डटे हुए हैं। पिछले चार दिनों से यहां उचित मुआवजे की मांग के लिए धरना दिया जा रहा है। इस हादसे में  एक की मौत हो गई और आठ मजदूर लापता हैं जिनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इसबीच शुक्रवार को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने एक मृतक व 8 लापता लोगों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

बता दें बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.50 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना में एक की मौत, सात घायल और आठ लोग लापता हैं। कंपनी के बाहर ग्रामीण व परिजनों का धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इन लोगों की मांग है कि मृतक व लापता लोगों के परिजनों को  50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। शाम के समय कंपनी के पदाधिकारी व ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार अब कंपनी की ओर से एक मृतक व 8 लापता हुए लोगों के परिवार को 35-35 लाख रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा घायलों का कंपनी की ओर से उपचार कराया जाएगा। साथ ही उन्हे 50-50 हजार रुपए भी दिए जाएंगे। कंपनी के ऐलान के बाद वर्तमान में कंपनी की ओर से प्रति व्यक्ति 35 लाख रुपए व राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए मिलेंगे। यानि एक व्यक्ति को 40 लाख रुपए मिलेंगे। मुआवजे ऐलान व चर्चा के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

पुलिस व परिजनों को है डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
हादसे के बाद लापता श्रमिकों को मलबे में खोजने की कोशिश की गई। लेकिन, मलबे से मानव अंग और उनके मांस के लोथड़े पॉलिथीन में इकट्ठा कर बेमेतरा प्रशासन ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में डीएनए के लिए भेजा है। अब पुलिस व परिजनों को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कि वे अंतिम संस्कार कर सकें। हालांकि, ग्राम बोरसी में एक परिवार ने लापता हुए व्यक्ति का कुश बनाकर बीते सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।

सीएम बघेल ने लोगों को दी बिजली बचाने की सलाह, भाजपा ने पूछा- क्या अपने घर में पावर कट किया?
राज्यपाल ने कारखानों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव मो शाहिद बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी, विधानसभा चुनाव के पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
और उलझती जा रही एंटीलिया केस की गुत्थी? जहां मिली थी मनसुख हिरेन की लाश, वहीं एक और शव मिला
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिले 11466 नए केस, 460 की मौत…. सक्रिय मामलों की संख्या 264 दिन में सबसे कम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather : नौतपा का असर…. लगातार दूसरे दिन पारा 47 के करीब, मुंगेली व बिलासपुर रहे सबसे गर्म
Next Article सरकार की अनूठी पहल : आईआईएम सहित देश भर के विषय विशेषज्ञों से चर्चा… सीएम साय सहित मंत्रीमंडल ने लिया हिस्सा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?