ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bemetara Blast : अब तक लापता 8 लोगों का नहीं मिला सुराग, प्रशासन को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, एफआईआर को लेकर सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Bemetara Blast : अब तक लापता 8 लोगों का नहीं मिला सुराग, प्रशासन को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, एफआईआर को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Om Prakash Verma
Published: May 29, 2024
Share
Bemetara Blast : अब तक लापता 8 लोगों का नहीं मिला सुराग, प्रशासन को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, एफआईआर को लेकर सौंपा ज्ञापन
Bemetara Blast : अब तक लापता 8 लोगों का नहीं मिला सुराग, प्रशासन को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, एफआईआर को लेकर सौंपा ज्ञापन
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.57 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। यह फैक्ट्री बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा (बोरसी) में है। घटना में अब तक एक की मौत सात घायल हुए हैं। घायलों का उपचार रायपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिस यूनिट में यह ब्लास्ट हुआ है वहां पर काम कर रहे आठ श्रमिकों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

इस मामले में पुलिस ने कंडरका पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा ब्लास्ट के बाद मलबे से शरीर के अंग मिले हैं जिसे रायपुर के मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। लापता हुए लोगों के परिजनों का डीएनए कराया जाएगा। इसे लेकर दो दिन पहले ही परिजनों से बाल व ब्लड का सैंपल लिया गया है। दूसरी ओर इस घटना के बाद रविवार से फैक्ट्री के सामने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना व परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जो कि बीते चार दिन से जारी है।

इन लोगों की मांग है कि 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी व फैक्ट्री बंद कराने की है। घटना के बाद अब तक फैक्ट्री प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा एसपी रामकृ़ष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा है। बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किहा कि इस गंभीर हादसे के मामले में कंपनी संचालक/फैक्ट्री संचालक के विरूद्ध अब तक किसी भी प्रकार का थाने में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी संचालक एवं कंपनी के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र एफआईआर दर्ज होकर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। 45 दिन में जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी है।

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले-किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
राजधानी वासी लिपाई के लिए अब सी-मार्ट से खरीद सकेंगे देशी गाय का गोबर
कल से स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग
नवरात्रि 2021: अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी मां की पूजा का है विशेष महत्व… जाने क्यों करते हैं कन्या पूजन और क्या है इसके पीछे की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी जब्त पांच लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी जब्त
Next Article भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच में हो सकता आतंकी हमला!….  ISIS से जुड़े संगठन ने दी धमकी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?