ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीता रिटर्न्स : MP से पहले चीतों के लिए छत्तीसगढ़ का भी हुआ था सर्वे… जानें MP का कूनो नेशनल पार्क को ही क्यों चुना गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

चीता रिटर्न्स : MP से पहले चीतों के लिए छत्तीसगढ़ का भी हुआ था सर्वे… जानें MP का कूनो नेशनल पार्क को ही क्यों चुना गया

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
MP का कूनो नेशनल पार्क
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। देश में चितों की वापसी हो गई है। शनिवार को नामिबिया से चीतों का कुनबा मध्यप्रदेश पहुंच चुका है। आज सुबह 7:30 बजे नामिबिया से 8 चीतों को लेकर विशेष विमान ग्वालियर पहुंचा। यहां से इन चीतों का कुनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया गया। अभी एक सवाल सभी जेहन में है कि आखिर चीतों को रखने के लिए मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का ही चयन क्यों किया गया। क्या देश में कोई अभयारण्य ऐसा नहीं है जहां इन चीतों का रखा जाए।

आपको जानकर हैरानी होगी की देश में चीतों को रखने के लिए मध्यप्रदेश से पहले छत्तीसगढ़ का भी सर्वे किया गया था। बता दें छत्तीसगढ़ में ही देश के आखिरी चीते देखे गए थे। इसके बाद ही इनका कुनबा खत्म हो गया था। छत्तीसगढ़ के अभयारण्य में भी चीतों के लिए अनुकूल माहौल है। इसके अलावा चीतों को रखने राजस्थान, गुजरात व उत्तरप्रदेश के जंगलों का भी सर्वे किया गया लेकिन अंत में मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर नेशनल पार्क को चुना गया।

मध्य प्रदेश के विशाल वन मंडल के 748 वर्ग किलोमीटर में फैला कूनो पालपुर नेशनल पार्क भारत पहुंचे 8 वीतों का नया घर होगा। कूनो नेशनल पार्क का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के कोरिया के साल जंगलों से मिलता जुलता है। इन्हीं जंगलों में 70 साल पहले मूल एशियाई चीता आखिरी बार देखा गया था। यह क्षेत्र चीतों के लिए उपयुक्त माना जाता है और यही वजह है कि इससे मिलता जुलता कूनो नेशनल पार्क इनके लिए चुना गया है।

मैदानी इलाका माना जाता है उपयुक्त
चीतों के रहने व विचरण करने के लिए मैदानी इलाका उपयुक्त माना जाता है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों का सर्वे करने के बाद मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बना कूनो राष्ट्रीय उद्यान को ही चीतों के लिए सबसे सही और सुरक्षित जगह माना गया। इसलिए इस स्थल का चयन किया गया। कूनो पार्क में चीता के साथ-साथ बाघ, शेर और तेंदुए के लिए भी रहने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। इस जंगल में तेंदुओं की आबादी काफी है, यहां प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में लगभग नौ तेंदुए पाए जाते हैं।

कूनो नेशनल पार्क में एक भी इंसानी बस्ती नहीं
कूनो नेशनल पार्क में एक भी इंसानी बस्ती नहीं है। यहां के 748 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह से सरंक्षित कर दिया गया है। कूनो नेशनल पार्क में चीतल की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए चीतों को यहां शिकार करने में भी आनंद आएगा। चीते तेज व फूर्तिले होते हैं और यह इंसानों व बड़े जानवरों पर कम ही हमला करते हैं। इनके शिकार छोटे जानवर ज्यादा बनते हैं। चीतल व हिरण की प्रजाति चीता, बाघ और शेरों के लिए बेस्ट माना जाता है।

Khursipar murder case : जानिए क्या हुआ था रात में जो बनी इतनी बड़ी वारदात की वजह, श्रीकंचनपथ टीम की ग्राउंड रिपोर्ट
रत्नावली कौशल ने जगह जगह फहराया तिरंगा, शानदार वक्तव्य से जीत लिया लोगों का दिल
सलाम वेंकी से कैट तक, इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
बीएसपी न्यूज: ब्लास्ट फर्नेस ने बनाए कई रिकॉर्ड
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिनी इंडिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, कार में लगाई आग, चंद मिनटों में जलकर हुई खाक
Next Article Breaking: दुर्ग जिले में 146 शिक्षकों का ट्रांसफर, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?