ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीमार बीवी की हत्या, लिखा- अकेला कैसे छोड़ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बीमार बीवी की हत्या, लिखा- अकेला कैसे छोड़ता

By @dmin
Published: February 12, 2020
Share
SHARE

मुंबई,मुंबई के पवई इलाके में सोमवार रात एक 67 वर्षीय कपड़ा व्यापारी ने अपनी बीमार बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर दी और घर छोड़कर कहीं चला गया। हत्या को अंजाम देने वाला शख्स कथित रूप से कर्ज के 1.80 लाख रुपये नहीं दे पा रहा था, जिसकी वजह से वह तनाव में था। शख्स के घर से एक नोट मिला है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि वह आत्महत्या करने की योजना बना रहा था। अबतक शख्स का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट पर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को इस बात की सूचना दी कि पवई के शिवशक्ति नगर की स्थानीय शीला लाड अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं। हालांकि, जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि 65 वर्षीय शीला के साथ मारपीट की गई थी और उनकी कलाई-गला रेत दिया गया था। घर से महिला के पति अजित लाड गायब थे। पुलिस टीम महिला को आननफानन अस्पताल लेकर पहुंचीं लेकिन वहां पर शीला को मृत घोषित कर दिया गया।

‘हम कर्ज में डूबे हैं और जिंदगी…’
घर में जब खोजबीन की गई तो एक पत्र मिला, जिसे कथित तौर पर अजित ने लिखा था। नोट में अजित ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें बिजनस में घाटा हुआ था और वह एक साल में 1.80 लाख रुपये का भुगतान नहीं कर सके। पत्र के जरिए उन्होंने कहा, ‘हम कर्ज में डूबे हैं और इस वजह से अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। मेरी पत्नी बीमार हैं और मैं उन्हें यूं ही नहीं छोड़ सकता क्योंकि मेरे बाद उनका ख्याल रखने वाला कोई नहीं है। हमारे इस कृत्य का कोई भी जिम्मेदार नहीं है।’

शख्स की तलाश में जुटी पुलिस
इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि शीला किन रोगों से ग्रस्त थीं लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई दिक्कतों ने घेर लिया था। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम शख्स की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।’

Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री
एनआईए का बड़ा खुलासा: भारत पर बड़े हमले की फिराक में दाऊद, बड़े राजनेता से लेकर बड़ी हस्तियां निशाने पर
नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए : प्रियंका गांधी
भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन, पैदल चलने के दौरान तेज हो गई थी धड़कने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली में 63 कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Next Article थाना प्रभारी लड़की के साथ कर रहे थे ‘मस्‍ती’, पत्‍नी ने मौके पर पहुंचकर धर दबोचा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?