ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की बजाय 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप, MLA से शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की बजाय 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप, MLA से शिकायत

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ (Police-Naxalites encounter) के बाद गिरफ्तारी पर सवाल उठे हैं. बीजापुर के पीड़िया के जंगल-पहाड़ गोटपल्ली में नक्सलियों (Naxalite) द्वारा पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला बीते 30 दिसंबर को किया गया था. पुलिस का दावा है कि सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भागने लगे. इसी दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी गिरफ्तारी पर आदिवासी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बल के जवानों ने जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, वे नक्सली नहीं हैं.

आदिवासी ग्रामीणों का एक समूह मंगलवार को बीजापुर विधायक (Bijapur MLA) व राज्यमंत्री विक्रम शाह मंडावी (Vikram Shah Mandawi) से मिलने पहुंचा. ग्रामीणों के दल ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबल के जवानों ने निर्दोष आदिवासियों के साथ मारपीट की. जवानों पर 15000 रुपये भी चुराने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने मुठभेड़ को भी फर्जी बताया. विधायक मंडावी से मिलकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई. ग्रामीणों ने नक्सली बताकर गिरफ्तार किए गए युवकों को रिहा करने की मांग की.

इनकी गिरफ्तारी

बीते सोमवार को सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ होने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भीमा लेकाम पिता हुगा लेकाम 25 वर्ष साकिन पटेलपारा, अंडरी थाना गंगालूर, राजू ओयाम पिता भीमा ओयाम उम्र 35 वर्ष ग्राम पीडिया लेकाम पारा, भीमा बाड़से पिता उर्रा बाड़से उम्र23 वर्ष ग्राम मददुम थाना गंगालूर, सोमलू ओयाम पिता पाण्डू 45 वर्ष साकिन पीडि़या ओयाम पारा और शांति कलमू पिता भीमा कलमू 25 वर्ष साकिन मददूम थाना गंगालूर को नक्सली बताकर गिरफ्तार किया. इन्हें ही ग्रामीण निर्दोष बता रहे हैं. बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा— ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी से बात किया हूं. एसपी ने जांच की बात कही है. हमारी सरकार बनने के बाद हम कोशिश कर रहे हैं कि निर्दोष आदिवासी जेल न जाएं.

तेलंगाना सड़क हादसा: मुख्यमंत्री ने की मृतक मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा
दुर्ग में पहली बार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का आयोजन, 25 जुलाई को महिन्द्रा रिसोर्ट में विनर को मिलेगा ताज
Government Job: CISF में 100 से ज्यादा पदों पर ASI भर्ती, महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन, यहां पढि़ए पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
बात का बतंगड़: हेलमेट, बीमा और ट्रैफिक सेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़
Next Article जगदलपुर नगर निगम में महापौर के लिए कांग्रेस में घमासान, इस जिम्मेदारी से पीछे हटे मंत्री कवासी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?