ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर के पास सड़क के दोनों और सौंदर्यीकरण….. सीएम बघेल ने वीडिय़ो कॉन्फ्रेंसिंग से किया ई- लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर के पास सड़क के दोनों और सौंदर्यीकरण….. सीएम बघेल ने वीडिय़ो कॉन्फ्रेंसिंग से किया ई- लोकार्पण

By @dmin
Published: August 23, 2020
Share
beautification of the road near Ganesh Mandir situated in Sector 5
beautification of the road near Ganesh Mandir situated in Sector 5
SHARE

भिलाई। सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर रोड के दोनों किनारे लगभग 1 किलोमीटर तक सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर सेक्टर 5 के सौंदर्यीकरण से संबंधित चलचित्र को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित किया गया। इस दौरान महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी नीरज पाल, आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त तरुण पाल लहरें उपस्थित रहे।

Contents
    • यह है इस सौंदर्यीकरण की खास बात
    • एंट्री पर ही वर्टिकल गार्डन अपनी और कर रहा है आकर्षित
  • सीसीटीवी कैमरा से लैस है सड़कें

महापौर देवेन्द्र यादव ने माननीय मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की बधाई देते हुए गणेश मंदिर रोड के सौंदर्यीकरण कार्य के बारे में जानकारी प्रदान की, वही महापौश्र यादव के नेतृत्व में केक काटकर उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, एल्डरमैन शमशेर बहादुर सिंह, नरसिंह नाथ, जिला प्रशासन से वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, निगम के जोन 5 के जोन आयुक्त महेंद्र पाठक, सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह है इस सौंदर्यीकरण की खास बात

वार्ड क्रमांक 54 सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड, गणेश मंदिर जाने वाले सड़कों के दोनों ओर ब्यूटीफिकेशन के साथ ही ऐसे अनेकों कार्य किए गए हैं जो इस रास्ते को अपनी एक नई पहचान देगा। चौक के एंट्री पर ही एक अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है इस चौक के समीप लगे हुए उद्यान के पास वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है। जैसे ही गणेश मंदिर रोड में प्रवेश करेंगे वैसे ही दोनों ओर मनमोहक लैंडस्केप का नजारा मिलेगा। यह सौंदर्यीकरण भिलाई को अपनी एक नई पहचान दे रहा है, खेलकूद ग्राउंड से लेकर यहां पर अनेकों कार्य किए गए हैं। इस सड़क के दोनों तरफ महापौर निधि के 43 लाख 94 हजार की लागत से विभिन्न कार्य किए गए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।

एंट्री पर ही वर्टिकल गार्डन अपनी और कर रहा है आकर्षित

शहर के व्यस्तम प्रमुख चौक 7रू के पास स्थित उद्यान के सामने आई लव भिलाई लिखा हुआ वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है, यह गणेश मंदिर जाने वाले रोड के प्रवेश पर ही बनाया गया है, इससे होकर गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को यह अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वर्टिकल गार्डन से आगे बढ़ते ही गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होते ही दोनों तरफ सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड तक लैंडस्कैपिंग का कार्य किया गया है, अलग-अलग रंग के पौधों से सड़क किनारे को सुसज्जित किया गया है! हरियाली एवं सौंदर्यीकरण के लिए शोभायमान पौधे रोपित किए गए है! पेवर ब्लॉक भी लगाया गया है।

सीसीटीवी कैमरा से लैस है सड़कें

सड़कों के दोनों किनारे सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, विभिन्न आयोजनों के लिए साउंड सिस्टम लगाया गया है, दिन ही नहीं अपितु रात्रि में भी आकर्षक बनाने के लिए एलइडी रोप लाइट से पूरे रोड को सजाया गया है, सड़क को आकर्षक बनाने के लिए फाउंटेन स्थापित किया गया है। क्रिकेट प्रैक्टिस ग्राउंड सहित अन्य खेल मैदान तैयार इसी सड़क पर खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट की प्रैक्टिस करने बॉलिंग मशीन युक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया जहां बाल, मशीन द्वारा फेंका जाएगा, यहां पर आसानी से क्रिकेट खिलाड़ी अपना अभ्यास कर सकते हैं! इसके अतिरिक्त दो बैडमिंटन कोर्ट जोकि एस्ट्रोटर्फ ग्रास युक्त है तैयार किया जा चुका है, पिकल बाल ग्राउंड भी तैयार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे… 1.87 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक
तेज बारिश और हवाओं के बीच समुद्र में डूब गए कई बोट, 10 मछुआरे लापता
किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा
Breaking News : रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा, 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे.. सीरीज पर कब्जा
पुलिस-सीआरपीएफ पर 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला… दो जवान शहीद… दो नागरिकों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The well left in the courtyard of the house left open घर के आंगन का कुआं छोड़ा खुला … घुटनों के बल चलते चलते गिरी मासूम….. मौत
Next Article On the birthday of Chief Minister Baghel, Youth Congress honored the Corona Warriors across the state मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया पूरे प्रदेश में कोरोना वारिर्यस का सम्मान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?