ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म, वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर ही होगी NCA की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म, वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर ही होगी NCA की जिम्मेदारी

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म, वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर ही होगी NCA की जिम्मेदारी
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म, वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर ही होगी NCA की जिम्मेदारी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम का कोच बनने के बाद वीवीएस लक्ष्मण खाली पड़े नेशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के चीफ बनेंगे। इस बात की सूचना एएनआई ने दी है। गांगुली ने हमेशा से ही इस बात को प्रमुखता से कहा है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए पूर्व क्रिकेटरों को सिस्टम में आना चाहिए। बता दें कि केवल गांगुली ही नहीं बल्कि बोर्ड सचिव जय शाह और अन्य सीनियर अधिकारी भी चाहते थे कि लक्ष्मण ही एनसीए के हेड के तौर पर काम करें।

इससे पहले बीसीसीआई सूत्रों ने कहा था कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लक्ष्मण के राहुल द्रविड़ के साथ खास संबंध हैं। यह बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन होगा कि दोनों भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का काम करें। गौरतलब है कि द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से अपना काम शुरू करेंगे। द्रविड़ कोच बनने के बाद अपने रोडमैप का जिक्र कर चुके हैं कि वे कैसे पूर्व कोच रवि शास्त्री की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

द्रविड़ ने कहा था, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं वास्तव में इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। शास्त्री के नेतृत्व में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए टीम के साथ काम करने की उम्मीद करता हूं। एनसीए, अंडर-19 और इंडिया-ए में अधिकांश लड़कों के साथ मिलकर काम करने के बाद मुझे पता है कि उनमें हर दिन सुधार करने का जुनून और इच्छा है। अगले दो सालों में कुछ बड़े इवेंट हैं और मैं खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

एनसीए चीफ बनने के बाद अब लक्ष्मण अपने होमटाउन हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट होना होगा। लक्ष्मण फिलहाल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने इस साल की शुरुआत तक बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भी काम किया है। लक्ष्मण को अब हितों के टकराव के मुद्दों से बचने के लिए उन सभी पदों को छोडऩा होगा, जो उन्हें दोहरे लाभ पहुंचाता है।

कलेक्टरों को अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य इस दिन तक पूर्ण कराने के निर्देश
ओडिशा के राउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, मिलेगी 2023 विश्व कप के मैचों की मेजबानी
धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुंचे सीएम साय… अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Bhilai Breaking : आधी रात जेवरा बाजार चौक में युवक की हत्या… नशे में धुत नाबालिग ने चाकू से किया वार… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय सिंह… कांकेर जिले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी दया सिंह ने लखनऊ में की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हुई चर्चा
Next Article चीन-पाक से विवाद के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, एस-400 की आपूर्ति शुरू चीन-पाक से विवाद के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, एस-400 की आपूर्ति शुरू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?