ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में पकड़ाए बांग्लादेशी, 16 साल से पहचान छिपाकर रायपुर में रह रहे थे पति-पत्नी
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी में पकड़ाए बांग्लादेशी, 16 साल से पहचान छिपाकर रायपुर में रह रहे थे पति-पत्नी

By Mohan Rao Published June 14, 2025
Share
रायपुर में पकड़ाए बांग्लादेशी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैधानिक रूप से बांग्लादेश से भारत आकर रायपुर में निवासरत बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार किया गया है। 16 साल से बांग्लादेशी दंपति रायपुर में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।  यह दंपति रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित धरम नगर में अवैधानिक रूप से निवास कर रहे थे।  

बता दें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मो दिलावर पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश) हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर होना बताया।

मो दिलावर से उसके दस्तावेजों को दिखाने कहने पर उसके द्वारा भारत गणराज्य से जारी पासपोर्ट प्रस्तुत किया जिसका अवलोकन करने पर पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि 15 अप्रैल 1975 लिखा था। जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कक्षा आठवीं का प्रगति पत्रक प्रस्तुत किया गया। प्रगति पत्रक के अवलोकन पर प्रगति पत्रक 2009-2010 का है जो कक्षा आठवीं का है जिसमें जन्मतिथि 15 अप्रैल 1975 अंकित है अर्थात 35 वर्ष की उम्र में कक्षा आठवीं का मार्कशीट बनवाया गया है जिससे स्पष्ट है कि मार्कशीट फर्जी है।

मो दिलावर का विवो मोबाईल फोन जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम है जिसको चेक करने पर एक मोबाइल नंबर पर बातचीत की जा रही थी जो कि बांग्लादेश में रहने वाली उसकी बड़ी बहन का नंबर है। इसके साथ ही उसके मोबाइल फोन में बांग्लादेश के अन्य कई मोबाईल नंबर भी अलग-अलग नामों से सेव था। मो दिलावर के पासपोर्ट का अवलोकन करने पर उसके द्वारा 4 बार भारत से बांग्लादेश आना-जाना करना पाया गया।

पूछताछ उसने बताया गया कि वह लगभग 15 वर्ष पूर्व भारत-बांग्लादेश का बार्डर बनगांव के रास्ते अकेले भारत आया। भारत आकर रायपुर में रहने लगा तथा लगभग 1-2 वर्ष बाद वह अपनी पत्नी परवीन बेगम व एक वर्षीय पुत्री को भी भारत ले आया और उन दोनों का भी भारत गणराज्य परवीन बेगम व अपनी पुत्री का पासपोर्ट बनवाया। रायपुर में रहने के दौरान अण्डा ठेला चलाता था और ठेला में आने वाले ग्राहक के माध्यम से पासपोर्ट व दस्तावेज तैयार कराया।

मो दिलावर जो बांग्लादेशी मुस्लिम है जो अपनी पत्नी एवं बच्ची के साथ बांग्लादेश से भारत आकर अपनी पहचान छिपाते हुए रायपुर के विभिन्न जगहों में अवैधानिक रूप से निवास कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाया। भारत गणराज्य का पासपोर्ट भी बनवाया। आरोपी मो दिलावर खान एवं परवीन बेगम के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में धारा 112, 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बीएनएस तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (बी), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3, विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोह. दिलावर एवं परवीन बेगम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फ़ोन, फर्ज़ी पासपोर्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्तकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्षिण अफ्रीका बनी आईसीसी टेस्ट चैंपियन, तीसरा सबसे सफल रन चेज का फाइनल जीता, मार्करम चमके
Next Article निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले संतुलित आहार, नियमित व्यायाम रोगों से बचाव का मूल मंत्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?