ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक: मुंबई से भागकर पहुंचा, जीआरपी की हिरासत में शख्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक: मुंबई से भागकर पहुंचा, जीआरपी की हिरासत में शख्स

By Mohan Rao
Published: November 8, 2025
Share
जीआरपी की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की रात को जीआरपी ने कुर्ला एक्सपेस से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। बांग्लादेशी नागरिक मुंबई से भागकर पहुंचा था और कोलकाता से बंगाल भागने की फिराक में था। बांग्लादेशी नागरिक के पास किसी भी प्रकार का वैद्य दस्तावेज नहीं मिला। जीआरपी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी है। शनिवार को मुंबई की पुलिस की टीम दुर्ग पहुंची और बांग्लादेशी नागरिक को ले जाने की तैयारी में है।

दरअसल मुंबई पुलिस से दुर्ग जीआरपी को गोपनीय सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि मुंबई से भागे बांग्लादेशी नागरिक की सूचना वहां की पुलिस से सर्कुलेट किया था। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम एक्टिव हुई। 7 नवंबर की देर शाम जैसे ही कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी ने तलाशी शुरू की। जीआरपी की टीम ने एस-1 कोच में दबिश दी। यहां से पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने ट्रेन का जनरल टिकट खरीदा था, बाद में टीटी से बात कर स्लीपर कोच (एस-1) में अपनी सीट बनवा ली थी। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अजमीर शेख के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र नहीं मिला। उसके खिलाफ मुंबई में पहले से एफआईआर दर्ज है। दुर्ग जीआरपी के द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मुंबई की टीम फ्लाइट से पहले रायपुर और उसके बाद  दुर्ग पहुंच गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का जायजा… लापरवाही न करने के दिए निर्देश
बीआईटी कॉलेज में हुआ जनजातीय नृत्य महोत्सव कार्यक्रम
गिरफ्तार आतंकियों ने खोली पाकिस्तान की पोल, लेफ्टिनेंट गाजी ने ग्वादर पोर्ट पर दी थी सभी को ट्रेनिंग
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका देवी ने राजमोहिनी देवी के गांव गोविंदनपुर में मनाया हर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : इस माह 9 दिन रद्द रहेगी शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस, यात्रा से पहले जान लें पूरी डिटेल
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 25 # 08 November 2025

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?