ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 विश्वकप से बाहर हुआ बांग्लादेश, तीन सप्ताह से जारी खींचतान खत्म… स्कॉटलैंड की हुई एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

टी-20 विश्वकप से बाहर हुआ बांग्लादेश, तीन सप्ताह से जारी खींचतान खत्म… स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

By Mohan Rao
Published: January 24, 2026
Share
टी-20 विश्वकप से बांग्लादेश बाहर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश टीम बाहर हो गई है। तीन सप्ताह से जारी खींचतान के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है। आईसीसी ने पत्र के जरिए बांग्लादेश को इसकी जानकारी दे दी है।

बता दें कि बांग्लादेश और आईसीसी के बीच करीब तीन हफ्ते से खींचतान जारी है। बांग्लादेश इस मांग पर अड़ा था कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा और उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं। लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि उसे भारत में ही मैच खेलने होंगे। आखिरकार आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से भारत में बांग्लादेश के मैच कराने को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने समय भी दिया लेकिन बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जगह दी गई है। स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा।

आईपीएल नीलामी से शुरू हुआ था विवाद
इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई। जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में शामिल किया। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए भारत में इसका विरोध हुआ और शाहरूख खान को भी ट्रोल किया गया। इसके बाद इसके बाद बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश बोर्ड भड़क गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही। बीसीबी ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और कहा की वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा। उसने अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की मांग रखी। बांग्लादेश ने तर्क दिया की भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा में खतरा हो सकता है। लेकिन आईसीसी ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में किसी संभावित खतरे से इनकार किया। आखिरकार आईसीसी ने साफ कर दिया की बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने ही होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा। जब बांग्लादेश अपनी जिद से नहीं हटा तो आईसीसी ने वोटिंग कराई और उसमें भी बांग्लादेश को हार मिली। अब बांग्लादेश को आईसीसी ने विश्वकप से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है।

मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
विवाह में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
राहुल गांधी ने ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की दी शुभकामनाएं, आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को दी बधाई
अमानक खाद की बिक्री पर सख्ती, महासमुंद में लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद जब्त, कृषिविभाग की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुजरात से लौटे महिला पत्रकारों से मिले सीएम साय, बोले- महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत
Next Article राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?