ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोपहर में पशुओं के व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthKanker

दोपहर में पशुओं के व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिबंध

By Poonam Patel
Published: May 15, 2026
Share
जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं ‘लू’ के बढ़ते प्रकोप के कारण पशुओं के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा उनके जीवन की रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने पशुओं से व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1996 के नियम 6(3) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी 30 जून तक जिले के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुओं के व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिदिन दोपहर 12 से 03 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इस अवधि के दौरान बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, ऊंट, खच्चर अथवा गधों के माध्यम से माल ढुलाई, सवारी कराना या किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम लिया जाना प्रतिबंधित होगा। तेज धूप और उच्च तापमान के दौरान पशुओं से कार्य लेना पशु क्रूरता की श्रेणी में माना जाएगा तथा उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व पशु स्वामियों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1996 के तहत वैधानिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

दिव्यांगजनों को मिलेगी उपचार संबंधी ऑनलाईन सेवाएं : कोरोना संक्रमण के कारण दिव्यांगजन को डिजिटल माध्यम से मिलेगा उपचार
सरकार का बड़ा फैसला: नए पैटर्न से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, ग्रेजुएशन में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम
12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री
दक्षिण भारतीय वेशभूषा में दिखे विधायक देवेन्द्र, आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में आयोजित संभरालू में शामिल होने हुए रवाना
लखीमपुर खिरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का किसान आंदोलन पर सवाल, कानूनों के अमल पर रोक तो विरोध किस बात का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त
Next Article नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?