ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई में छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुंबई में छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक

By @dmin
Published: November 18, 2020
Share
मुंबई में छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक
मुंबई में छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में समुद्र तट, नदी और तालाब किनारे छठ पूजा करने पर रोक लगा दी है। शहर के प्राकृतिक जलाशयों के किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किए गए। निकाय संस्था ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ से बचने का आह्वान भी किया।

बीएमसी ने पुलिस से भी कहा है कि वो सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को इकठ्ठा होने से रोके। हालांकि भक्तों को कृत्रिम तालाबों में छठ पूजा करने की इजाजत है, लेकिन इसे लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि छठ पूजा के मौके पर हर साल लाखों लोग मुंबई के जुहू बीच पर इकठ्ठा होते हैं। कोरोना के मद्देनजर इस बार रोक लगाई गई है।
सूर्य देवता को समर्पित छठ पर्व शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा। बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बड़े पैमाने पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है, क्योंकि समुद्र तट और नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जरूरी शारीरिक दूरी का पालन कराने में कठिनाई होगी। 
बीएमसी ने साफ कहा है कि विभागीय स्तर पर संस्थाओं की तरफ से अनुमति मांगने पर कृत्रिम तालाब बनाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं पूजा स्थल पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी और जरूरत पडऩे पर एंटीजन या आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जाएंगे।

दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर नहीं हो सकेगी छठ पूजा
देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। हालांकि लोग अपने घरों में या किसी निजी स्थल पर छठ का त्योहार मना सकते हैं। त्योहार में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

आतंकी साजिश: सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली टनल
Breaking News : माफिया अतिक अहमद के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, शूटर मोहम्मद गुलाम भी ढेर
अबूझमाड एनकाउंटर पर बोले सीएम साय- केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव
बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान
shreekanchanpath 319 # 02 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व
Next Article दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?