ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदाबाजार हिंसा : कलेक्टर और एसपी हटाए गए….दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, विजय अग्रवाल को एसपी का जिम्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बलौदाबाजार हिंसा : कलेक्टर और एसपी हटाए गए….दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, विजय अग्रवाल को एसपी का जिम्मा

By Mohan Rao
Published: June 12, 2024
Share
आईएएस दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल
SHARE

बलौदा बाजार। 10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद सरकार ने यहां के कलेक्टर व एसपी को हटा दिया है। इस संबंध में मंगलवार की रात को आदेश जारी किया गया। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद समान्य प्रशासन विभाग व गृह विभाग ने कलेक्टर कुमार लाल चौहान व एसपी सदानंद कुमार का ट्रांसफर कर दिया। वहीं आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदा बाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं विजय अग्रवाल बलौदा बाजार का नया एसपी बनाया गया है।

बता दें 10 जून की दोपहर सतनामी समाज के लोग गिरौधपुरी की अमर गुफा में जैतखाम तोड़फोड़ के विरोध में एकत्र हुए थे। हजारों की तादात में यहां समाज के लोग जमा हुए। यहां समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी लेकिन अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर दी। देखते ही देखते कलेक्टोरेट व एसपी कार्यालय में सैकड़ों वाहनों को फूंक दिया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में भी आग लग गई जिसके कारण राजस्व रिकार्ड के कई दस्तावेज खाक हो गए। इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस कुमार लाल चौहान कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही गृह विभाग की ओर से बलौदाबाजार के एसपी सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल एसपी अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही 2018 बैच आईएएस योगेश पटेल को अंबिकापुर के एसपी बनाया गया है।

घटना के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार
बलौदा बजार हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्यामबिहारी जायसवाल ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि सतनामी समाज के प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा की पूर्व सासंद छाया वर्मा, विधायक संदीप साहू, भोजराम अजगले, विधायक इंद्रा साव, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, शिक्षक मोहन बंजारे जैसे नेताओं ने ही लोगों को भड़काने का काम किया।

सफाई कर्मचारियों की हुई है नियुक्ति, फिर भी छात्रावास में बच्चों से कराया जा रहा काम, धुलवा रहे कपड़े-बर्तन, परिजनों में नाराजगी
एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद
अदाणी फाउंडेशन के ‘साथवरो मेला’ में दिखा विविध कलाओं का संगम
रायपुर से कोरबा के बीच स्पेशल ट्रेल न की सुविधा: 7 जुलाई से चलेगी सप्ताह में चार दिन
CG News : कोरबा के सीएसईबी पावर प्लांट में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Balodabazar violence : सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
Next Article Bhilai Breaking : पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?