ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

By Poonam Patel
Published: November 27, 2025
Share
धान का सही वजन करने व नमी पर कड़ी निगरानी के निर्देश
SHARE

रायपुर। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के  कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान  ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सुहेला में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने तौल मशीन में धान का निर्धारित मात्रा में वजन एवं नमी पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसानों की सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तौल मशीन में धान का वजन कराया और नमी मशीन में धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से पूछ -ताछ करते हुए केन्द्र  में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटाने में  कोई दिक्कत आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई समस्या नहीं है, प्रशासन के द्वारा इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि धान बेचने टोकन लेने आये हैं वहीं कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श होने पर धान खराब होने से बचाने के लिये पक्का फर्श की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आगामी दिनों में पक्का फर्श निर्माण का आश्वासन दिये।

जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी

बताया गया कि समिति अंतर्गत  1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 2013 किसानों से 5057 क्विंटल धान खरीदी हुईं है। जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।

लक्ष्मी नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिश, पुलगांव थाने में शिकायत
आदिपुरुष का टीजर रिलीज… राम बने प्रभाष व रावण बने सैफ का लुक हैरान कर देगा आपको.. देखें फिल्म का ट्रेलर
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अहमदाबाद में चुनाव आब्जर्वर ताम्रध्वज साहू से मिले गुजरात युंका प्रभारी मोहम्मद शाहिद
गोवर्धन पूजा से पंचायत स्तर पर शुरू होगा पैरादान महाअभियान…. सबसे ज्यादा पैरादान करने वाले तीन पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित
बीएसपी से लोहा चुराने बदमाश ने ई-स्कूटर को किया मॉडिफाइड, 60 किलो लोहा चुराकर निकलते सीआईएसएफ ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान किया नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का अवलोकन
Next Article जिले में श्रमिकों के लिए दिसंबर माह में 09 ग्राम पंचायतों में निःशुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?