ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बागेश्वर में सीएम ने किया लाखों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बागेश्वर में सीएम ने किया लाखों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

By @dmin
Published: February 19, 2020
Share
SHARE

बागेश्वर/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज जनपद बागेश्वर में कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें विधान सभा कपकोट के 18 एवं बागेश्वर की कुल 26 योजनाएं हैं। जिनमें 12141.40 लाख की कुल 25 योजनाओं का लोकार्पण एवं 3664.61 लाख की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें उर्जा विभाग पिटकुल की 104 करोड़ की 132ध्33 केवी जीआईएस उप संस्थान बागेश्वर का भी लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय हैं कि जनपद बागेश्वर में निर्मित 132/33 केवी जीआईएस कुमांऊ की प्रथम उपसंस्थान हैं। उपसंस्थान के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र द्वारा इस बात पर बधाई दी गयी कि जनपद बागेश्वर का यह उपकेंद्र एक अनुरक्षण उपकेंद्र हैं जिसे रिमोर्ट कंट्रोल तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे ने केवल बागेश्वर से बल्कि देहरादून से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इस तकनीक से यह भी पता चल सकता है कि जनपद के किस क्षेत्र में विद्युत तार टूटे हुए हैं जिनका तत्काल रूप में सुधारीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के ऊर्जाकृत हो जाने से 132 केवी उपकेंद्र अल्मोड़ा की अधिभारिता कम होगी साथ 33 केवी लाईनों की लंबाई कम हुई हैं, जिससे वर्षा एवं बर्फबारी के कारण ब्रेक डाउन में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इसके संचालित होने से जनपदवासियों को लो-वोल्टेज से भी निजात मिलेगी साथ ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पायेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र द्वारा जनपद में नवनिर्मित बस अड्डे का भी शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं परिहवन मंत्री यशपाल आर्या द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम की एनआईसी एवं अल्मोड़ा प्रशासन द्वारा विकसित की गयी जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय हैं कि इससे श्रद्धालओं को ऑनलाईन दान देने, अपनी सुविधा के अनुसार पूजा करने की तिथि, मंदिर, समय व पूजारी घर बैठे ही तय करने में सुविधा होगी इसके साथ ही भण्डारे आदि के लिए ऑनलाईन बुकिंग की भी की सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार विगत तीन वर्षों से लगातार संतुलित विकास पर जोर दे रही है जिसमें दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्र का विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आज उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 98 हजार तक पहुंच चुकी है जिसे सरकार निरन्तर बढाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय औषधियां एवं फलों की खेती करने पर भी बल दिया। साथ ही बागेश्वर के कीवी उत्पादक कृषकों को बधाई देते हुए अन्य कृषकों से भी अपील की कि नई तकनीकि का समावेश करते हुए वे कीवी एवं सेब जैसे फलों का उत्पादन करें। उन्होंने कहा भारत में टन सेब की खपत के अनुरूप उत्पादन अतयंत नगण्य है अतः सभी को इस दिषा में सोचने की आवश्यकता हैं ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हों और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद हैं जिसमें सांस्कृति एवं ऐतिहासिक पहलुओं का उभारने की जरूरत हैं, इसके लिए सरकार ने प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से छड़ी यात्रा को भी शुरू किया है। उन्होंने कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल की मांग पत्र पर कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही हैं। क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास द्वारा विभिन्न सिंचाई नहरों की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई मंत्री के साथ बैठक करते हुए विचार विमर्श कर घोषणा करने का आश्वासन दिया गया साथ ही उन्होंने विकास खंड गरूड़ में ब्लॉक सभागार बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर मंदिर की पेयजल योजना, जटगंगा के उद्गम स्थल को विकसित, जोगश्वर धाम के प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यकरण तथा मोक्ष दाह हरति षव दाह प्रणाली का निर्माण, सीवर लाईन का निर्माण करवाने की भी घोषणायें की गयी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्या द्वारा जनपद बागेश्वर के लिए 5 बसों की संचालन की घोषणा की गयी, जो बागेश्वर से दिल्ली एवं देहरादून आदि क्षेत्र के लिए संचालित की जायेगी। उन्हांने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय सूबे के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर यातायात सुविधायें उपलब्ध कराना है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में जनपद बागेश्वर में नव निर्मित 132ध्33 विद्युत उपग्रह का संचालन संभव हो सका हैं जिससे स्थानीय जनता को बेहतर विद्युत सेवायें एवं तकनीकि युक्त विद्युत उपग्रह उपलब्ध हो सका हैं। इस अवसर पर विधायक चंदन राम एवं बलवन्त सिंह भौर्याल द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संबंध में विभिन्न मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर हैलीपैड में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए अगवानी की गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शमशेर सतपाल, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरूड़ हेमा देवी, कपकोट गोविन्द िंसह दानू, सचिव उर्जा राधिका झॉ, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भौदरिया, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश काण्डपाल द्वारा किया गया। (फोटो-06)
शैलेन्द्र नेगी (ईएमएस) 19 फरवरी 2020

दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, उड़े परखच्चे, छह की मौत
एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.62 लाख मरीज, 879 की गई जान
छात्रा को बाइक सवार बदमाश ने चलती ऑटो से खींचा, अस्पताल में हुई मौत… पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंदिर की तर्ज पर मस्जिद के लिए भी बने ट्रस्ट-शरद पवार
Next Article पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर नई दिल्ली में बुधवार को प्रकाशन प्रभाग द्वारा प्रकाशित संदर्भ वार्षिक पुस्तक-इंडिया -२०२०’ का विमोचन करते हुए।

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?